टीजीटी-पीजीटी भर्ती-2021 : नहीं मिले योग्य अभ्यर्थी, 60 में से 55 सीटे रह गईं खाली
उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक -2 प्रमोद कुमार ने बताया कि विशेष वर्ग के चयनित अभ्यर्थियों के कार्यभार ग्रहण न करने के कारण टीजीटी के 58 और पीजीटी के दो पद खाली रह गए थे। इसके साथ ही टीजीटी-पीजीटी 2016 और 2021 के रिक्त पदों के लिए फिर से काउंसलिंग के लिए तैयारी चल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी भर्ती-2021 में विशेष वर्ग की खाली पड़ी 60 सीटों पर नियुक्ति के लिए बुधवार को शिक्षा निदेशालय में काउंसलिंग कराई गई। इसमें विभिन्न श्रेणी के दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे की सीटों के सापेक्ष पांच अभ्यर्थी ही अर्ह मिले। इसके कारण 55 रिक्त सीटें खाली रह गईं। कई सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी भी काउंसलिंग के लिए पहुंचे, जिनको वापस कर दिया गया।
उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक -2 प्रमोद कुमार ने बताया कि विशेष वर्ग के चयनित अभ्यर्थियों के कार्यभार ग्रहण न करने के कारण टीजीटी के 58 और पीजीटी के दो पद खाली रह गए थे। इसके साथ ही टीजीटी-पीजीटी 2016 और 2021 के रिक्त पदों के लिए फिर से काउंसलिंग के लिए तैयारी चल रही है।
12460 शिक्षक भर्ती के बचे पदों पर काउंसलिंग पांच को
सूबे के परिषदीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 12460 शिक्षक भर्ती के बचे पदों पर काउंसलिंग और अभिलेखों की जांच की प्रक्रिया जनपद स्तर पर पांच जनवरी को होगी। इस संबंध में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल की तरफ से तरफ से निर्देश जारी कर दिया गया है। काउंसलिंग की समय सारिणी वेबसाइट https://basiceducation.up.gov.in पर बृहस्पतिवार से उपलब्ध रहेगा।