फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   TGT PGT

जीव विज्ञान को टीजीटी में शामिल करने के लिए बोर्ड सचिव का घेराव

Thu, 08 Aug 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
TGT PGT
TGT PGT - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी परीक्षा में जीव विज्ञान के अभ्यर्थियों को शामिल किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को टीजीटी प्रतियोगियों ने यूपी बोर्ड सचिव का घेराव किया। प्रतियोगियों का कहना था कि यूपी बोर्ड की सिफारिश पर चयन बोर्ड ने जीव विज्ञान को टीजीटी से बाहर कर दिया। यूपी बोर्ड सचिव का घेराव करने बड़ी संख्या में जीव विज्ञान प्रशिक्षित प्रतियोगी छात्र-छात्राएं पहुंचे। उनकी मांग थी कि एक वर्ष बीत जाने के बाद भी बोर्ड ने जीव विज्ञान को दोबारा टीजीटी में शामिल करने के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया। यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि शासन में यह प्रकरण लंबित होने के चलते अभी तक कोई निर्णय नहीं हो सका है। सचिव ने बताया कि प्रतियोगी छात्रों से शासन केसंयुक्त सचिव से बात करवाई तब जाकर वह संतुष्ट हुए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मिलाने की मांग
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड 10 दिन से धरने पर बैठे प्रतियोगियों ने बुधवार को एडीएम सिटी से मिलकर नौ अगस्त को शहर आ रहे मुख्यमंत्री से मिलाने की मांग की। माध्यमिक प्रतियोगी मंच की मांग है कि 2016 की टीजीटी-पीजीटी परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया जाए और नई भर्ती के लिए शीघ्र ही विज्ञापन घोषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed