फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   tgt

बड़ी परीक्षा में भारी उपस्थिति

Sun, 01 Feb 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 01 Feb 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
tgt
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा में उपस्थिति भी रिकार्ड रही। रविवार को आयोजित टीजीटी भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा में 92.70 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। पूरे प्रदेश में दो पालियों में हुई परीक्षा के दौरान किसी बड़ी गड़बड़ी की शिकायत नहीं है। मुरादाबाद में दो महिला अभ्यर्थी जरूर ओएमआर का दोनों कार्बन कॉपी साथ लेते गईं। हालांकि इसे भूल माना जा रहा है।
विज्ञापन


सामाजिक विज्ञान, जीव विज्ञान और गणित विषय के कुल 233206 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 216220 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। सामाजिक विज्ञान में कुल पंजीकृत 113714 में से 101415, जीव विज्ञान के 67260 में से 65602 तथा गणित में 52232 में से 49203 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इलाहाबाद में पंजीकृत सामाजिक विज्ञान के 26695 में से 25026, जीव विज्ञान में 8191 में से 7980 तथा गणित में 4939 में से 4509 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। अध्यक्ष डॉ.परशुराम पाल ने बताया कि परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

इस बार पेपर भी स्तरीय रहा। सामाजिक विज्ञान का प्रश्नपत्र पूर्व में हुई परीक्षाओं की तुलना में कठिन रहा। अभ्यर्थी मंजू सिन्हा का कहना था कि कई सवाल समझ में ही नहीं आए। जीव विज्ञान की परीक्षा देने वाली गरिमा का कहना था कि पेपर ठीक रहा लेकिन कई सवाल कठिन रहे। गणित के अभ्यर्थियों को समय की कमी से भी रूबरू होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed