फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   TET: The effigy of the Secretary, the effigy of the fee deposited no more

टीईटी : शुल्क जमा करने की तिथि न बढ़ने पर फूंका सचिव का पुतला

Fri, 15 Sep 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 15 Sep 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
TET: The effigy of the Secretary, the effigy of the fee deposited no more
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
एक पखवाड़े से अधिक समय मिलने के बावजूद उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी-2017) लिए काफी अभ्यर्थी आवेदन शुल्क जमा कर सके। अब जब कार्यालय परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ाने से इंकार कर दिया तो ऐसे लोगों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। नाराज अभ्यर्थियों ने बृहस्पतिवार को सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन


टीईटी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 25 अगस्त को शुरू हुई और अंतिम तिथि आठ सितंबर निर्धारित की गई। इसके साथ आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि 26 अगस्त से 11 सितंबर निर्धारित की गई। इस अवधि में 10 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराने के बाद तय तिथि पर शुल्क भी जमा कर दिया। बावजूद इसके काफी अभ्यर्थी पर्याप्त समय मिलने के बावजूद आवेदन शुल्क नहीं जमा कर सके।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार छात्रनेता अम्मार रिजवी, हंसराज पाल, बलीराम, समाजसेवी प्रशांत सिंह, राजेश कुमार पाल सहित काफी अभ्यर्थी परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ाने की मांग की। इसके लिए किसी तरह का आश्वासन न मिलने से नाराज अभ्यर्थियों ने सचिव का पुतला फूंका। इसमें छोटू पाल, बुद्धिपाल, शेर बहादुर पाल, रिंकू यादव, राजेश कुमार पाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed