{"_id":"6ab045d2386641f0c303df2d","slug":"tension-rises-following-the-deaths-of-competitive-exam-students-protest-site-cleared-allahabad-news-c-3-ald1020-979503-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: प्रतियोगी छात्र की मौत से बढ़ा तनाव, धरनास्थल खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: प्रतियोगी छात्र की मौत से बढ़ा तनाव, धरनास्थल खाली
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर जारी प्रतियोगी छात्रों के अनशन के दौरान एक छात्र की मौत की खबर सामने आने के बाद तनाव बढ़ गया है। रविवार शाम आंदोलनकारी छात्रों ने धरनास्थल पर छात्र को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके कुछ देर बाद ही धरनास्थल खाली हो गया। छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने बलपूर्वक धरना स्थल खाली कराया।
प्रयागराज की सलोरी डेलीगेसी में रहकर वर्ष 2016 से टीजीटी-पीजीटी की तैयारी कर जौनपुर के मूल निवासी विजय गौतम की शनिवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। छोटे भाई राकेश गौतम विजय को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन आधी रात के बाद विजय का निधन हो गया। सुबह छात्रों को सूचना मिली तो धरना स्थल पर तनाव बढ़ गया।
शाम तक काफी भीड़ जुट गई और धरना स्थल पर मौजूद छात्रों ने विजय को श्रद्धांजलि अर्पित की। तनाव बढ़ने के बाद धरना स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने अनशनकारियों को स्वास्थ्य की जांच कराने के नाम पर अस्पताल ले जाने का दबाव बनाया और वहां से हटा दिया। इसके लिए धरनास्थल को पूरी तरह से खाली करा दिया गया। छात्रों ने अनुसार विजय भी धरने में शामिल होने के लिए अक्सर आया करते थे।
विज्ञापन
पुरानी नियमावली से परीक्षा कराने की मांग पर हो रहा आंदोलन
प्रतियोगी छात्र पुरानी नियमावली से टीजीटी-पीजीटी परीक्षा कराने की मांग को लेकर 11 जून 2026 से धरना दे रहे हैं और 31 अगस्त से छात्रों ने अनशन भी शुरू कर दिया। पिछले हफ्ते पुलिस ने आधी रात के बाद छात्रों को धरना स्थल से हटा दिया था लेकिन कुछ दिनों बाद फिर धरना व अनशन शुरू हो गया। अपनी मांग को लेकर छात्र कई बार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में भी धरना दे चुके हैं। कुछ दिनों पहले नई नियमावली से शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी होने के बाद छात्रों का आक्रोश फिर बढ़ गया है।
अंग्रेजी विषय से शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे थे विजय
छात्रों का कहना है कि विजय कुमार वर्ष 2016 से अंग्रेजी विषय से शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे थे। युवा मंच के अध्यक्ष अनिल ने दावा किया कि परीक्षा संबंधी मानसिक दबाव से विजय की तबीयत रात के वक्त कमरे में अचानक बिगड़ी। उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, अन्य अभ्यर्थियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की भर्ती प्रक्रिया से संतुष्ट नहीं हैं। सामान्य अध्ययन का अतिरिक्त भार जोड़ दिया गया है। विषयवार परीक्षा व्यवस्था में भी बदलाव हुए हैं। इससे लंबे समय से तैयारी कर रहे छात्रों को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है जिनमें जौनपुर के सुजानगंज निवासी विजय गौतम भी शामिल थे।
प्रयागराज में हुई विजय की अंत्येष्टि
युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया गया कि विजय गौतम की अंत्येष्टि प्रयागराज में रविवार को हुई। अनिल सिंह के अनुसार विजय का छोटा भाई राकेश गौतम सलोरी में साथ रहता था। विजय की मौत की सूचना मिलने पर माता-पिता व चाचा प्रयागराज आए और यहीं अंतिम संस्कार किया। अनिल सिंह ने बताया कि 42 वर्षीय विजय गौतम अविवाहित थे।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों को धरना स्थल से पुलिस ने हटाया नहीं है। छात्र अपनी मर्जी से रोजाना की तरह धरना स्थल से गए हैं। -विद्युत गोयल, एसीपी सिविल लाइंस