{"_id":"6a02324d2cf061990500461a","slug":"tension-prevails-in-the-village-after-the-murder-of-a-student-the-body-is-kept-at-the-house-of-the-accused-allahabad-news-c-407-1-nan1001-14718-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: छात्र की हत्या के बाद गांव में तनाव, आरोपी के घर रखा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: छात्र की हत्या के बाद गांव में तनाव, आरोपी के घर रखा शव
Tue, 12 May 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 12 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो कैप्शन आनापुर होलागढ़ के पूरबनार गांव में मृतक हिमांशु सरोज के घर पहुंचे भाजपा पदाधिकारी ए
- फोटो : 1
होलागढ़ के झौनी का पूरा गांव में आईटीआई छात्र हिमांशु सरोज (18) की हत्या के बाद सोमवार को गांव में तनाव है। गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। सोमवार को शव गांव पहुंचा तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। परिजनों एवं ग्रामीणों ने वाहन रोकते हुए कहा कि हिमांशु का शव आरोपी के घर जाएगा। इसको लेकर पुलिस अधिकारियों और ग्रामीणों के साथ काफी देर तक कहासुनी हुई। समाचार लिखे जाने तक शव को आरोपी के घर रखा गया है।
आरोप है कि हिमांशु के साथ पढ़ने वाला साहिल व अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी थी। अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। होलागढ़ पुलिस घटना की जांच कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
होलागढ़ के झौनी का पूरा गांव में सोमवार को मृतक हिमांशु सरोज के परिजनों को विधायक गुरु प्रसाद मौर्य और भाजपा जिला अध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान ने ढांढ़स बंधाया। उन्होंने मृतक हिमांशु सरोज की मां रीता देवी से घटना की जानकारी ली।