फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Temple wall collapses during basement excavation; FIR registered against hotel owner and others.

प्रयागराज : बेसमेंट की खुदाई में गिरी मंदिर की दीवार, होटल मालिक समेत अन्य पर एफआईआर

Sun, 30 Aug 2026 08:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Aug 2026 08:11 PM IST
सार

जॉर्ज टाउन के महात्मा गांधी मार्ग पर स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला अतिथि गृह ढहने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। होटल निर्माण के लिए बेसमेंट की खुदाई के दौरान मंदिर की दीवार गिरने पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने होटल मालिक समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Temple wall collapses during basement excavation; FIR registered against hotel owner and others.
स्वामी नारायण मंदिर प्रयागराज का अतिथि भवन धराशायी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जॉर्ज टाउन के महात्मा गांधी मार्ग पर स्वामीनारायण मंदिर का तीन मंजिला अतिथि गृह ढहने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। होटल निर्माण के लिए बेसमेंट की खुदाई के दौरान मंदिर की दीवार गिरने पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने होटल मालिक समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पीडीए की प्रारंभिक जांच में बेसमेंट की खुदाई के दौरान मानकों का पालन नहीं किए जाने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

पीडीए के देवेंद्र कुमार मिश्र के मुताबिक, महात्मा गांधी मार्ग स्थित पुराने नंबर 50 और नए नंबर 246/62 के भूखंड पर शिवम चौहान, प्रताप चौहान और नम्रता चौहान के नाम से दो बेसमेंट, भूतल और नौ मंजिल के होटल का मानचित्र स्वीकृत है। स्वीकृति के बाद यहां पहले बेसमेंट की खुदाई का काम शुरू किया गया था। पीडीए के मुताबिक होटल की साइट से सटा पुराना मंदिर है। मंदिर की नींव और दीवारें पहले से कमजोर थीं।

विज्ञापन


मंदिर के पुजारी कमलेश और होटल मालिक शिवम चौहान के बीच दीवार हटाकर मंदिर को दोबारा बनाने को लेकर समझौता भी हुआ था। आरोप है कि दीवार हटाने से पहले ही बेसमेंट की खुदाई के दौरान बरसात का पानी भर गया और शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे पुरानी मंदिर की दीवार गिर गई। पीडीए ने प्रथम दृष्टया बेसमेंट की खुदाई में मानकों का पालन नहीं किए जाने को इसकी वजह माना है। जॉर्ज टाउन थाना प्रभारी रुकुमपाल सिंह ने बताया कि पीडीए की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed