फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teenager talking on phone to lover in Prayagraj beaten to death

प्रयागराज में संदिग्ध हाल में फंदे पर लटका मिला किशोरी का शव

Sun, 09 Aug 2020 01:22 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Aug 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
Teenager talking on phone to lover in Prayagraj beaten to death
मुंबई- फेल होने पर छात्रा ने की खुदकुशी - फोटो : Youtube
घूरपुर थाना क्षेत्र के महावीरन गांव में शुक्रवार देर शाम एक किशोरी का शव संदिग्ध हाल में फांसी के फंदे पर लटका मिला।  घरवालों ने पड़ोस में ही रहने वाले प्रेमी व उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि घरवालों ने ही मारने के बाद किशोरी को फंदे पर लटका दिया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


महावीरन गांव के रहने वाले हीरालाल व उनकी पत्नी पानकली खेती कर जीवन यापन करते हैं। शनिवार शाम सात बजे के करीब उसकी 16 वर्षीय पुत्री कांति घर के भीतर फंदे पर लटकी मिली। पिता का आरोप है कि पड़ोसी युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। शाम को बेटी को फोन पर बात करते हुए डांटा तो उसने बताया कि पड़ोसी युवक उसे धमकाता है। आरोप है कि शिकायत लेकर जाने पर लड़के के घरवालों ने पीट-पीटकर उनकी बेटी की हत्या कर दी।
विज्ञापन


उधर प्रेमी पक्ष ने किशोरी के पिता व भाई पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में एसपी यमुनापार चक्रेश मिश्रा ने बताया कि किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला था। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। घरवालों की शिकायत के आधार पर पड़ोसी युवक को थाने में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed