फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teenager dies after drowning in pond

Prayagraj News: तालाब में डूबने से किशोर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after drowning in pond
फोटो कैप्शन: मृतक चांद की फाइल फोटो।
भारतगंज कस्बे के गाड़ीवान मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय चांद पुत्र अनवर की शुक्रवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक, चांद सुबह मदरसे गया था। करीब साढ़े 11 बजे छुट्टी के बाद वह अपने साथियों संग पुराने सगरा तालाब में नहाने पहुंचा। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में डूब गया। काफी देर तक बाहर न निकलने पर साथियों ने मदरसे के हाफिज और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मोहल्ले के शोएब अंसारी की मदद से परिजनों ने किसी तरह चांद को तालाब से बाहर निकाला और मांडा सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। मां सहाना, छोटे भाई गोलू और रजा, बहन अयात का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया गया कि मृतक चांद भारतगंज कस्बे के एक निजी इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed