{"_id":"69713f12d470b8bcad069157","slug":"teenager-dies-after-drowning-in-a-water-filled-drain-naini-news-c-407-1-sald1005-10303-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पानी भरे नाले में डूबने से किशोर की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पानी भरे नाले में डूबने से किशोर की गई जान
Thu, 22 Jan 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
इलाके के अमिलिया कला (शिव का पूरा) गांव में मंगलवार रात पानी भरे नाले में किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किशोर की पहचान गांव निवासी गोलू भारतीया (15) पुत्र सिपाही लाल के रूप में हुई।
परिजनों के मुताबिक, मंगलवार दोपहर गोलू भारतीया घर से खेत की तरफ निकला था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। रात में गांव के समीप नाले के पास गोलू का शव पानी से भरे नाले में उतराता हुआ दिखा तो सनसनी फैल गई।
परिजनों ने आशंका जताई है कि गोलू की पानी में डूबने से मौत हुई होगी। किशोर दो भाइयों में बड़ा था। मां चंदीपा देवी रोते-रोते बेसुध हो गई थी। इंस्पेक्टर दीनदयाल सिंह ने बताया कि परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी है। परिजनों ने बुधवार को गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।