फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teenager brutally murdered by beheading in Phulpur, body could not be identified.

Prayagraj : फूलपुर में किशोर की सिर कूंच कर निर्मम हत्या, शव की नहीं हो सकी शिनाख्त

Wed, 19 Feb 2025 03:06 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फूलपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फूलपुर Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Feb 2025 03:06 PM IST
सार

फूलपुर कस्बे के लोचनगंज तिराहे से हनुमानगंज जाने वाले मार्ग पर बौड़ई गांव में कल्याणी देवी मंदिर के पास स्थित तालाब और उसके आस-पास कटीली झाड़ियां हत्यारा चोर उचक्कों के लिए मुफीद स्थान साबित हो रहा है।

विज्ञापन
Teenager brutally murdered by beheading in Phulpur, body could not be identified.
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।

विस्तार

नहर के किनारे स्थित तालाब के भीटे पर एक 16 वर्षीय किशोर की सिर कूच कर हत्या कर दी गई। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने काफी देर तक शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। फूलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बौड़ई कल्याणी देवी मंदिर के पास स्थित तालाब के भीटे पर बुधवार सुबह उधर से निकल रहे कुछ ग्रामीणों ने किशोर का खून से लथपथ शव देखा तो सनसनी फैल गई। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही फूलपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर फूलपुर प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि किसी वजनी हथियार से उसके सिर पर वार कर किशोर की निर्मम तरीके से हत्या हुई है। किशोर लाल रंग की चेकदार जैकेट और नीले कलर का लोअर पहन रखा है। पुलिस में काफी देर तक मृतक किशोर के शव की शिनाख्त कराने की कोशिश में जुटी रही, लेकिन दोपहर बाद भी उसकी कोई शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि किशोर को कहीं से लाकर यहां सिर कूंच कर हत्या करने के बाद हत्यारे शव यहां छोड़कर भाग निकले होंगे।

विज्ञापन

हत्यारों और चोर उचक्कों के लिए मुफीद स्थान साबित हो रहा तालाब 

फूलपुर कस्बे के लोचनगंज तिराहे से हनुमानगंज जाने वाले मार्ग पर बौड़ई गांव में कल्याणी देवी मंदिर के पास स्थित तालाब और उसके आस-पास कटीली झाड़ियां हत्यारा चोर उचक्कों के लिए मुफीद स्थान साबित हो रहा है। यहां साल भर पहले भी एक युवक की हत्या कर हत्यारों ने शव को ठिकाने लगाया था। ग्रामीणों का कहना है कि इसके साथ ही यहां चोर उचक्के हमेशा ही सक्रिय रहते हैं, लेकिन फूलपुर पुलिस इस दिशा में कभी भी कोई कार्रवाई नहीं करती। और ना ही रात में गस्त करती है।

तालाब के पास झाड़ी में चलता है जुए का अड्डा

ग्रामीणों का कहना है कि सुबह से ही यहां तालाब के आसपास  झाड़ियों एवं जंगल में जुआरियों का मजमा लगा रहता है। शाम होते ही यहां शराब पीने वाले लोग भी देखे जा सकते हैं। लेकिन फूलपुर पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कभी कोई कार्रवाई नहीं करती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed