{"_id":"6abad1ebf7b48700470818c9","slug":"teenage-girl-loses-her-life-after-being-hit-by-a-train-allahabad-news-c-417-1-sald1007-9872-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की गई जान
Tue, 29 Sep 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
हंडिया के पूरेगोबई गांव के सामने सोमवार को रेलवे पटरी पर ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
सोमवार सुबह पुलिस ने मृत किशोरी की पहचान बीरापुर कसौधन गांव निवासी दिनेश कुमार की 16 वर्षीय पुत्री मीना देवी के रूप में की। बताया गया कि किशोरी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी।
परिजनों के अनुसार, मीना रविवार शाम करीब छह बजे घर से अचानक लापता हो गई थी। इसके बाद परिजन उसकी काफी खोजबीन करते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। सोमवार को परिजनों को जानकारी मिली कि पूरेगोबई गांव के सामने रेलवे पटरी पर ट्रेन की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हुई है और पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते पुलिस चौकी बरौत पहुंचे। पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के आधार पर परिजनों ने मृत किशोरी की पहचान मीना देवी के रूप में की। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।