{"_id":"696166ab120fee816b096c84","slug":"teenage-girl-accuses-hawker-of-rape-police-arrest-him-allahabad-news-c-417-1-nan1011-2469-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: किशोरी ने फेरीवाले पर लगाया दुष्कर्म आरोप, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: किशोरी ने फेरीवाले पर लगाया दुष्कर्म आरोप, पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन
थाना क्षेत्र नवाबगंज निवासी एक किशोरी ने पड़ोस में फेरी का काम करने वाले युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कानपुर के थाना मंगलपुर अंतर्गत हीरा का पूरा निवासी नरेंद्र सिंह नवाबगंज के एक गांव में किराये के मकान में रहकर फेरी का काम करता है। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में किशोरी ने आरोप लगाया कि करीब दो साल पहले आरोपी युवक उसकी जान-पहचान हुई। आरोप है कि युवक ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।
कुछ दिन पहले वह कानपुर चला गया और मोबाइल बंद कर लिया। इसके बाद दोनों के बीच अनबन हो गई और आरोपी ने शादी करने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद परिजन संग पीड़िता बृहस्पतिवार की शाम थाना नवाबगंज पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपी नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर नवाबगंज राघवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी पर विधिक कार्रवाई कर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया है। वहीं, किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।