फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teachers Day Ganga Gurukulam showcases a blend of innovation and creativity, with teachers captivating with

शिक्षक दिवस : गंगा गुरुकुलम में दिखा नवाचार और रचनात्मकता का संगम, शिक्षकों ने अपनी प्रस्तुतियों से मन मोहा

Sat, 05 Sep 2026 05:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Sep 2026 05:38 PM IST
सार

फाफामऊ स्थित एमपीवीएम गंगा गुरुकुलम विद्यालय में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर “नवोन्मेष – जहां ज्ञान प्रगति की ज्योति जगाता है विषय पर भावपूर्ण और प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विज्ञापन
Teachers Day Ganga Gurukulam showcases a blend of innovation and creativity, with teachers captivating with
गंगा गुरुकुलम स्कूल में शिक्षक दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फाफामऊ स्थित एमपीवीएम गंगा गुरुकुलम विद्यालय में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर “नवोन्मेष – जहां ज्ञान प्रगति की ज्योति जगाता है विषय पर भावपूर्ण और प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पतंजलि ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ शिक्षा में नवाचार, तकनीक और भविष्य की संभावनाओं को सामने लाना था।

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत ‘स्वास्ति वाचन’ के अंतर्गत श्लोक-पाठ और पतंजलि ग्रुप ऑफ स्कूल्स की प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं प्रधानाचार्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन, व्यक्तित्व और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया तथा उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विज्ञापन


शिक्षकों के उत्साह और सहभागिता के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। महर्षि पतंजलि ग्रुप ऑफ स्कूल्स के शिक्षकों ने इन खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद शिक्षकों ने समूहगान प्रस्तुत किया। सुमधुर सामूहिक प्रस्तुति के माध्यम से गुरु-शिष्य संबंध की गरिमा को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। गीत में विद्यालय को केवल ज्ञान प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला, संस्कार और सही दिशा देने वाला केंद्र बताया गया। प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशीलता का स्थान नहीं ले सकता एआई

कार्यक्रम में एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई। इसमें विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक की भूमिका को आधुनिक युग, भविष्य की तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के संदर्भ में प्रस्तुत किया गया। नाटिका के माध्यम से संदेश दिया गया कि तकनीक चाहे कितनी भी विकसित हो जाए, शिक्षक का मार्गदर्शन और संवेदनशीलता हमेशा महत्वपूर्ण रहेगी। कार्यक्रम की साज-सज्जा भी नवोन्मेष की थीम पर आधारित रही। परिसर में आकर्षक पोस्टर, थीम आधारित सॉफ्ट बोर्ड और सेल्फी कॉर्नर बनाए गए, जिससे पूरा वातावरण जीवंत और रचनात्मक नजर आया।

विद्यालय की सचिव डॉ. कृष्णा गुप्ता ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एमपीवीएम गंगा गुरुकुलम के शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समारोह की प्रत्येक प्रस्तुति में नवोन्मेष, रचनात्मकता, गुरु-गरिमा, आधुनिक तकनीक और मानवीय मूल्यों का सुंदर समन्वय देखने को मिला। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के प्रयासों की भी प्रशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed