फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Teachers College can not arbitrarily

मनमाने तरीके से कालेज नहीं छोड़ सकते शिक्षक

Wed, 04 Feb 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 04 Feb 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Teachers College can not arbitrarily
 हाईकोर्ट ने कहा है कि शिक्षकों को कार्य दिवस पर मनमाने तरीके से कॉलेज छोड़ने का अधिकार नहीं है। वे जब चाहें, कक्षा छोड़कर नहीं जा सकते हैं। शिक्षक होने के नाते उनका दायित्व बनता है कि वह छात्रों के साथ ही साथ स्वयं भी अनुशासन बनाए रखें। मोदी नगर के मुल्तानीमल मोदी डिग्री कालेज के शिक्षकों की याचिका पर सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति दिलीप गुप्ता और न्यायमूर्ति श्रीनारायण शुक्ल की खंडपीठ ने कहा कि कालेज के प्राचार्य की जिम्मेदारी है कि वह छात्रों और शिक्षकों, दोनों की उपस्थिति कालेज में सुनिश्चित करे और उसके लिए जरूरी अनुशासनात्मक कदम उठाए।
विज्ञापन



याचिका में शिक्षकों ने कालेज के प्राचार्य द्वारा सुबह और शाम, दोनों समय उपस्थिति लिए जाने के आदेश को चुनौती दी थी। खंडपीठ ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि यह समझ से परे है कि दोनों वक्त उपस्थिति दर्ज कराने में शिक्षकों को क्या आपत्ति हो सकती है। शिक्षकों ने ऐसा कोई शासनादेश भी नहीं दिखाया जिसमें यह कहा गया हो कि शिक्षक कक्षा पूरी करने के बाद जब चाहें कालेज छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed