{"_id":"658c07669daa8d1cc00fbf53","slug":"teacher-recruitment-if-new-posts-are-added-to-the-old-recruitment-opportunities-for-selection-will-increase-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती : पुरानी भर्ती में नए पद जोड़े गए तो बढ़ेंगे चयन के अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती : पुरानी भर्ती में नए पद जोड़े गए तो बढ़ेंगे चयन के अवसर
Wed, 27 Dec 2023 04:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 27 Dec 2023 04:45 PM IST
सार
अभ्यर्थियों का दावा है कि आयोग ने जितने पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था, उससे अधिक पद कॉलेजों में रिक्त पड़े हैं। पिछले डेढ़ वर्ष में हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों ने इस भर्ती में शामिल होने के लिए अनिवार्य शैक्षिक अर्हता पूरी कर ली है।
विज्ञापन
UPHESC
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया को डेढ़ साल पूरे होने वाले हैं लेकिन अभी तक परीक्षा नहीं कराई गई। नए शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन के बाद यह भर्ती शुरू होगी। इस दौरान कॉलेजों में सैकड़ों पद खाली हुए हैं। ऐसे में पुरानी भर्ती में नए पदों को शामिल किए जाने की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों का दावा है कि आयोग ने जितने पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था, उससे अधिक पद कॉलेजों में रिक्त पड़े हैं। पिछले डेढ़ वर्ष में हजारों की संख्या में अभ्यर्थियों ने इस भर्ती में शामिल होने के लिए अनिवार्य शैक्षिक अर्हता पूरी कर ली है। ऐसे अभ्यर्थी चाहते हैं कि विज्ञापन संख्या-51 के तहत आवेदन की खिड़की एक बार फिर से खोल दी जाए और उसी भर्ती में नए पदों को शामिल कर लिया जाए। इन तमाम मुद्दाें को लेकर अभ्यर्थियों ने उच्च शिक्षा मंत्री को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन
प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय का कहना है कि समिति की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की गई है कि अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति होते ही लंबित भर्तियां तत्काल शुरू कर दी जाएं और भर्तियां इस तरह से हों कि इसी शैक्षिक सत्र में शिक्षकों के अधिक से अधिक पदों पर नियुक्तियां हो जाएं।
विज्ञापन