फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   teacher bharti news aidded junior high school

शिक्षक भर्ती के एक पद पर 200 से अधिक दावेदार

Sat, 20 Mar 2021 12:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
teacher bharti news aidded junior high school
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के सहायता प्राप्त उच्च प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए स्पर्धा कठिन होने जा रही है। सहायक अध्यापक के एक पद पर 200 से अधिक अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है। वहीं, प्रधानाध्यापक के एक पर 53 अभ्यर्थियों ने दावा किया है। 
विज्ञापन


प्रदेश के एडेड जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक के 1504 और प्रधानाध्यापक के 390 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। आवेदन सब्मिट करने की अंतिम तिथि 19 मार्च और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 18 मार्च निर्धारित थी। अंतिम तिथि तक तीन लाख 41 हजार 704 अभ्यर्थियों ने फीस जमा की, जबकि शुक्रवार सुबह तक तीन लाख 22 हजार 640 अभ्र्थियों ने आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली थी।
विज्ञापन


सहायक अध्यापक के 1505 पदों पर भर्ती के लिए कुल तीन लाख 11 हजार 828 आवेदन आए हैं, जिनकी संख्या अभी घट-बढ़ सकती है। इसके अतिरिक्त 18461 अभ्यर्थियों ने सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक दोनों पदों के लिए आवेदन किए हैं। इसी तरह केवल प्रधानाध्यापक के 390 पदों पर भर्ती के लिए 2351 आवेदन आए हैं,  प्रधानाध्यापक के पदों के लिए आए आवेदनों की संख्या भी घट-बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed