{"_id":"57c34a0a4f1c1bf638d50c59","slug":"te-connections-exploring-kanpur-police-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीई हत्याकांड में कानपुर कनेक्शन खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीई हत्याकांड में कानपुर कनेक्शन खंगाल रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 29 Aug 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। टिकट परीक्षक वीरेंद्र चौधरी हत्याकांड में पुलिस कानपुर कनेक्शन खंगाल रही है। टीई हत्याकांड की छानबीन में जुटी पुलिस ने कॉल डिटेल से कुछ नंबरों को चिन्ह्ति किया है। जिनमें हत्याकांड से पहले वीरेंद्र की बातचीत हुई थी। साथ ही ऐसे नंबर चिन्ह्ति किए हैं। जिन मोबाइल नंबरों पर वीरेंद्र की रात में लंबी बात होती थी।
धूमनगंज पुलिस ने चिन्ह्ति नंबरों से एक नंबर पर संपर्क किया। नंबर कानपुर की एक लड़की का निकला। पुलिस ने लड़की बात की और बताया कि दुर्घटना में घायल युवक के पास से आपका नंबर मिला है। लड़की ने बताया कि वह कानपुर से बोल रही है। पुलिस ने उसके बारे में जानना चाहा तो नाम, पता भी नहीं बताया और फोन काट दिया। पुलिस ने दोबारा उससे संपर्क करने का प्रयास किया तो उसने मोबाइल नेटवर्क से बाहर कर दिया। इससे पुलिस का शक लड़की पर गहरा गया है। पुलिस इसके अलावा ऑफिस के लोगों से बातचीत कर पता लगा रही है कि वीरेंद्र किन लोगों के संपर्क में था। उसका किसके साथ उठना-बैठना था। एसआई मनमोहन मिश्र ने बताया कि प्रेम-संबंधों के साथ दूसरे बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। कॉल डिटेल से कुछ नंबर चिन्ह्ति किए गए हैं। उनकी छानबीन की जा रही है। सीओ आलोक मिश्र ने बताया कि कॉल डिटेल से चिन्ह्ति नंबरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की दो टीम हत्याकांड के खुलासे में लगी है।
हंगामा काटने पर टीई और परिजनों के खिलाफ केस
इलाहाबाद(ब्यूरो)। वीरेंद्र चौधरी की हत्या परिजनों और साथी टिकट परीक्षकों में खासा आक्रोश था। परिजनों और साथियों ने चीरघर से लेकर सुभाष चौराहे तक हंगामा काटा था। एक टिकट परीक्षक की चक्काजाम के दौरान एसपी सिटी से झड़प हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर हंगामा कर लोगों को खदेड़ दिया था। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में सौ अज्ञात परिजन और साथी कर्मचारियों के खिलाफ बलवा, सड़क जाम और 7 सीएलए के तहत मुकदमा लिखा गया है। सिविल लाइंस चौकी प्रभारी सिविल लाइंस सुनील कुमार सिंह की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है।