फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Tajiya and Muslim Festivals

‘चुप ताजिया’ जुलूस के साथ अय्यामे अजा खत्म

Thu, 07 Nov 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Tajiya and Muslim Festivals
Tajiya and Muslim Festivals - फोटो : CITY DESK
थम गया दो माह, आठ दिनों तक चलने वाले मजलिस, मातम, जुलूस का सिलसिला
विज्ञापन

प्रयागराज। अय्यामे अजा के दो माह और आठ दिनों तक चलने वाले मजलिस मातम जुलूस में गम मनाने का सिलसिला बुधवार को चुप ताजिया के आखिरी जुलूस के साथ थम गया। अकीदत और एहतराम के साथ रानीमंडी स्थित इमामबाड़ा मिर्जा नकी बेग से बशीर हुसैन की सरपरस्ती में चुप ताजिया जुलूस निकाला गया।
जुलूस में अन्जुमन हैदरिया के नौहा ख्वान हसन रिजवी व साथियों ने गमगीन नौहे पढे़। जुलूस रानी मण्डी, चड्ढा रोड, कोतवाली, नखास कोहना, खुलदाबाद, हिम्मतगंज से होकर चकिया स्थित करबला पहुंच कर पूरा हुआ। यहां अलम ताबूत व चुप ताजिये के फूलों को नम आँखों से दफन कर अलविदा किया गया। जुलूस में गौहर काजमी, बब्बू भाई, सैयद मो अस्करी,मंजर कर्रार, अस्करी अब्बास, हसन अस्करी रिजवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन

‘ईद-ए-ज़हरा’ आज
प्रयागराज। रानीमण्डी और दरियाबाद के चुप ताजिया जुलूसों के बाद बृहस्पतिवार को ईद-ए-ज़हरा की खुशियां मनाई जाएंगी। काले कपड़े उतारकर संग-बिरंगे कपड़े पहनेंगे तथा गुलगुला. पकौडी़, सेवइयों सहित विभिन्न पकवान पका कर खुशियां मनाएंगे। मुहर्रम के चांद पर तोड़ी गईं सुहाग की चूड़ियां फिर कलाइयों में सजेंगी। रानीमण्डी और दरियाबाद, करैली, बक्शी बाज़ार, चक जी़रो रोड में विभिन्न अन्जुमनें ईद-ए-ज़हरा पर करेेंगी। शब्बीरिया रानीमंडी की ओर से रात नौ बजे इमामबाड़ा ग़दीर हैदर और करेली स्थित जेके आशियाना में अंजुमन मासूमिया के सदर तौसीफ रिज़वी की ओर से शाम 7.30 बजे कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed