फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Swami Prasad Maurya said - Lord Ram belongs to everyone, but BJP wants to patent the name of Ram too

स्वामी प्रसाद मौर्य बोले : भगवान राम सबके हैं, लेकिन राम नाम का भी पेटेंट कराना चाहती है भाजपा

Sat, 08 Apr 2023 11:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Apr 2023 11:53 PM IST
सार

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कहा कि जिस भाजपा ने महाप्राण निराला को पाठ्यक्रम से हटा दिया, उसे जनता सत्ता से बेदखल कर देगी। भाजपा की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी करते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी आम जनता को लूट कर लंदन और अमेरिका में बैठे भगोड़ों की तिजोरी भर रही है।

विज्ञापन
Swami Prasad Maurya said - Lord Ram belongs to everyone, but BJP wants to patent the name of Ram too
Prayagraj News : सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कहा कि जिस भाजपा ने महाप्राण निराला को पाठ्यक्रम से हटा दिया, उसे जनता सत्ता से बेदखल कर देगी। भाजपा की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी करते हुए उन्होंने कहा कि यह पार्टी आम जनता को लूट कर लंदन और अमेरिका में बैठे भगोड़ों की तिजोरी भर रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया कि 1993 में मैंने, मिले मुलायम कांशीराम- हवा में उड़ गए जय श्री राम... का नारा दिया था, जो मिसाल बना था।

विज्ञापन



विज्ञापन




उस दौर में जो नारे दिए जाते थे, वह मिसाल के रूप में सामने आते रहे हैं। लेकिन, अब मेरे नारों पर मुकदमे होते हैं, क्योंकि मैं विपक्ष से हूं। वरना तीन दिन पहले आगरा में चित्रकूट के धर्माचार्य पद्मश्री रामभद्राचार्य ने भी एक नारा ‘मरे मुलायम- कांशीराम, जोर से बोलो जय श्रीराम’ दिया था जिस पर कोई न प्रतिक्रिया आई न तो कार्रवाई हुई। क्योंकि रामभद्राचार्य भाजपा के ही एक विशेष समूह से आते हैं। इस वजह से उनकी कही गई कोई बात गलत नहीं मानी गई। लेकिन मैं बोल दूं तो दर्जनों मुकदमे लाद दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण पर उन्होंने कहा कि राम सबके हैं। यह एक आम जनमानस की भावना है। लेकिन, भाजपा प्रभु श्रीराम का पेटेंट कराना चाहती है। गांवों में लोग एक दूसरे को जय सियाराम या जय सीताराम या राम राम कहकर अभिवादन करते हैं, लेकिन भाजपा भगवान के नाम का पेटेंट कराना चाहती है।

एनसीईआरटी की किताबों से मुगल चैप्टर को हटाने पर आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि यह कैसी पार्टी है, जिसने निराला जैसे महान कवि को भी पाठ्यक्रम से हटा दिया। मुगलकालीन इतिहास को हटाना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन भाजपा को इतिहास के खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। अपने आने वाले भविष्य को इस इतिहास से क्यों दूर किया जा रहा है। भाजपा अपनी सोच से रचित इतिहास पढ़ाने की बात कर रही है है। लेकिन, यह सिर्फ भाजपा की अपनी सोच है, न कि आम जनमानस की जरूरत।

2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को दरकिनार करने की बात पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसी भी दल को दरकिनार करने की बात नहीं कही है। हम लोग तैयारी में लगे हुए हैं। भाजपा को हराने के लिए पूरा विपक्ष किस तरीके से एकजुट होगा,इस पर विपक्ष के नेता मंथन करेंगे।

स्वामी प्रसाद ने निकाय चुनाव में जीत का दिया मंत्र

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान निकाय चुनाव में जीत के लिए कई दिशा- निर्देश दिए। निकाय चुनाव के लिए पूरी तैयारी के साथ लगने के लिए प्रोत्साहित भी किया। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरीके से तैयार है। निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए चिंतन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed