{"_id":"5b2d4f7e4f1c1b624d8b79d2","slug":"suspected-selected-officers-of-pcs-2015-delhi-calls","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस-2015 के संदिग्ध चयनित अफसर दिल्ली तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस-2015 के संदिग्ध चयनित अफसर दिल्ली तलब
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
uppsc
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। पीसीएस-2015 के संदिग्ध चयनित अफसर सीबीआई के दिल्ली स्थित मुख्यालय तलब कर लिए गए हैं। इनमें सपा के करीबी शासन स्तर के पूर्व अफसर के पुत्र भी शामिल हैं। सीबीआई ने इन चयनित अफसरों को विभिन्न आपराधिक धाराओं में दर्ज मुकदमे के तहत नोटिस जारी किया है। अगले हफ्ते सीबीआई के दिल्ली स्थित मुख्यालय में इनसे पूछताछ की जाएगी।
प्रारंभिक जांच में मिले सुबूतों के आधार पर सीबीआई ने इन अफसरों को दिल्ली बुलाया है। जिन्हें नोटिस जारी किया है, उनमें टॉप-20 में चयनित कई अफसर शामिल हैं। सीबीआई की ओर से प्रारंभिक जांच के बाद पीसीएस-2015 के मामले में आयोग के कुछ अज्ञात अफसरों और कुछ बाहरी अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। प्रारंभिक जांच के दौरान पीसीएस-2015 के संदिग्ध चयनितों की सूची तैयार की गई थी और इलाहाबाद स्थित सीबीआई कैंप कार्यालय में उनसे पूछताछ भी की गई थी।
जांच आगे बढ़ी तो सीबीआई को संदिग्ध चयनितों में कुछ अफसरों के खिलाफ ठोस सुबूत मिले और अब इन्हीं सुबूतों के आधार पर सीबीआई उनसे दोबारा पूछताछ करने जा रही है। इस बार सूची में कुछ ऐसे अफसर भी शामिल किए गए हैं, जिनसे पिछली बार पूछताछ नहीं की गई थी। सूत्रों का कहना है कि टीम लीडर आईपीएस राजीव रंजन के नेतृत्व में सीबीआई के एडिशनल एसपी चंद्रदीप एवं कुछ अन्य अधिकारियों की टीम पीसीएस-2015 के संदिग्ध चयनित अफसरों से पूछताछ करेगी।