फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Suspect caught outside Yeti Narasimhanand's room

Prayagraj News: यति नरसिंहानंद के कक्ष के बाहर पकड़ा गया संदिग्ध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Suspect caught outside Yeti Narasimhanand's room
जूना अखाड़े के स्वामी यति नरसिंहानंद के कक्ष के बाहर सोमवार देर रात संदिग्ध युवक पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने खुद को मुस्लिम बताया। अनुयायियाें ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। देर रात तक उससे पूछताछ चलती रही।
विज्ञापन

यति नरसिंहानंद सेक्टर-20 स्थित दूधेश्वर नाथ मठ में ठहरे हैं। वह आठ जनवरी को मेले में पहुंचे थे। उनकी जनसंपर्क अधिकारी डॉ. उदिता ने बताया कि सोमवार रात स्वामी अपने कक्ष में विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक उनके कक्ष के बाहर तक पहुंच गया।
विज्ञापन

मठ में मौजूद सेवादारों की नजर पड़ी तो उन्होंने उससे पूछताछ की। इस पर वह घबरा गया। यह तक नहीं बता पाया कि वह किससे मिलने आया है। यह भी कहा कि उसका नाम आयुष है। हालांकि, जब सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने अपना नाम अयूब और खुद को एटा का रहने वाला बताया। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया और युवक को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. उदिता ने यह भी बताया कि स्वामी जी की सुरक्षा के लिए एक दिन पहले ही उन्होंने डीआईजी मेला वैभव कृष्ण को पत्र दिया है। हालांकि, अब तक उन्हें इस बाबत कोई जानकारी नहीं दी गई। वहीं, मामले में पुलिस अफसरों से बात करने की कोशिश की गई पर उनसे संपर्क नहीं हो सका।

एक युवक को पकड़कर थाने लाया गया है। पूछताछ में पता चला है कि वह मुस्लिम है। वह मठ में क्या करने गया था, इस बाबत उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, उसने अपने बारे में जो कुछ भी बताया है, उन सूचनाओं की पुष्टि कराई जा रही है। विस्तृत जांच के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
वैभव कृष्ण, डीआईजी महाकुंभ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article