फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Supreme court's decision Praised to send Mukhtar Ansari to UP

मुख्तार अंसारी को यूपी भेजेने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

Sat, 27 Mar 2021 12:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Mar 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Supreme court's decision Praised to send Mukhtar Ansari to UP
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की कस्टडी ट्रांसफर की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले का सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने स्वागत किया है। इस फैसले का स्वागत करते हुए सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि पंजाब सरकार गुंडों, माफियाओं को बचाना चाह रही थी। लेकिन कोर्ट के फैसले के बाद मुख्तार अंसारी को यूपी में लाया जाएगा।
विज्ञापन


सिद्धार्थ नाथ ने अपने आवास में आयोजित एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से हुई बातचीत में कहा कि योगी सरकार भी इस फैसले का स्वागत करती है। सीएम योगी का यह प्रण है कि प्रदेश में केवल कानून का ही राज रहेगा। गुंडे, माफिया,अवैध काम करने वाले लोग जेल की सलाखों के पीछे ही रहेंगे।
विज्ञापन


इसके पूर्व सिद्धार्थ नाथ ने अपने राजापुर स्थित आवास पर  भाजपा गंगापट्टी, जमुनापट्टी तथा प्रयागराज महानगर कार्यकर्ताओं के साथ अधिवक्ताओं, प्रबुद्धजनों तथा शिक्षकों को कोविड- 19 का विशेष ध्यान देते हुए हर्बल गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान संगीत, भजन के साथ होली के गीत पर कार्यकर्ता थिरके भी। कार्यक्रम में  क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, कमलेश कुमार, क्षेत्रीय महामंत्री संतोष सिंह पटेल, गणेश केसरवानी, पवन श्रीवास्तव, पवन मिश्र, कुलदीप सिंह चौहान, लेखराज सिंह पटेल, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed