फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sunday Vande Bharat is arriving on Monday, most trains are late due to fog.

Prayagraj : रविवार की वंदे भारत पहुंच रही सोमवार को, कोहरे की वजह से अधिकांश ट्रेनें लेट

Mon, 29 Dec 2025 02:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Dec 2025 02:44 PM IST
सार

कोहरे ने सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत की चाल भी पैसेंजर ट्रेन जैसे कर दी है। वंदे भारत और राजधानी एक्सप्रेस जैसी वीआईपी ट्रेनें भी घंटों देरी से चल रही हैं।

विज्ञापन
Sunday Vande Bharat is arriving on Monday, most trains are late due to fog.
प्रयागराज जंक्शन पर छाया कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोहरे ने सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत की चाल भी पैसेंजर ट्रेन जैसे कर दी है। वंदे भारत और राजधानी एक्सप्रेस जैसी वीआईपी ट्रेनें भी घंटों देरी से चल रही हैं। गाड़ी संख्या 22416 नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत की बात करें तो रविवार की रात 9:11 बजे इसे प्रयागराज पहुंचना था लेकिन अब यह ट्रेन सोमवार की सुबह ही जंक्शन पहुंचेंगी। रविवार को कोहरा कुछ ज्यादा ही रहा।

विज्ञापन


प्रयागराज से 22415 वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 7:51 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसे दोपहर 2:05 बजे नई दिल्ली पहुंचना था। वहां पहुंचकर ही यह ट्रेन वापस वाराणसी के लिए तीन बजे रवाना होती है लेकिन कोहरे की वजह से नई दिल्ली पहुंचने में ही ट्रेन को रात के 10:16 बज गए। इस वजह से गाड़ी संख्या 22416 नई दिल्ली से दोपहर तीन बजे नहीं चल सकी।
विज्ञापन


नई दिल्ली से इसे रात 12 बजे तक चलाने की तैयारी की गई। ऐसे में अब वंदे भारत सोमवार की सुबह ही प्रयागराज आएगी। इसके पूर्व कोहरे की वजह से प्रयागराज एक्सप्रेस भी सुबह 7:00 बजे की जगह दोपहर 1:20 बजे जंक्शन पहुंची। आगरा वंदे भारत भी सुबह 11:10 की जगह शाम 6:35 बजे, हमसफर, कालिंदी, हावड़ा राजधानी और शिवगंगा एक्सप्रेस 06-06 घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली रूट की कई अन्य ट्रेनों की भी लेट लतीफी चार से दस घंटे तक रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed