फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sultanpur's businessman dead body found in kohdaur

कोहड़ौर में मिली सुलतानपुर के व्यापारी की लाश

Mon, 30 Nov 2020 01:26 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Sultanpur's businessman dead body found in kohdaur
Sultanpur's businessman dead body found in kohdaur
मकूनपुर। सुलतानपुर से गायब व्यापारी की लाश रविवार को रेलवे लाइन के किनारे मिली। जानकारी मिलने पर परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। अनहोनी की आशंका जताने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

सुलतानपुर जनपद के कुड़वार थाना क्षेत्र के पूरे रघुनाथ निवासी विजयनाथ शुक्ल (45) की कुड़वार में बाक्स व आलमारी की दुकान है। शनिवार दोपहर वह घर से निकले, लेकिन दुकान पर नहीं पहुंचे। देर शाम करीब पांच बजे पत्नी से मोबाइल पर बातचीत की। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन उनकी तलाश करने लगे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। रविवार की सुबह कोहड़ौर के त्रिलोकपुर के करीब रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव मिला। उसकी जेब से मिले मोबाइल व कागजात से उसकी पहचान विजय के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद परिजनों को अवगत कराया।
विज्ञापन

इस पर कुड़वार थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन करने लगी। मौके पर पहुंचे परिजन अनहोनी की आशंका जताने लगे। हालांकि विजय के शरीर पर चोट केे निशान नहीं थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इलाके में इस बात की चर्चा होती रही कि विजय ने किसी परिचित से पुराना मोबाइल खरीदा था। जिसे लेकर वह तनाव में थे। प्रभारी थानाध्यक्ष कोहड़ौर ने बताया कि मौत का कारण अस्पष्ट नहीं था। जिसके चलते विसरा प्रिजर्व कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed