फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Subedarganj-Anand Vihar special will reduce Holi crowd

Prayagraj News: होली की भीड़ कम करेगी सूबेदारगंज-आनंद विहार स्पेशल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Subedarganj-Anand Vihar special will reduce Holi crowd
होली के पहले एवं पर्व के बाद दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची का देखते हुए रेलवे ने सूबेदारगंज-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी व ठहराव वाले स्टेशनों की सूची उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने मंगलवार को जारी कर दी है। पहले यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से चलाई जानी थी, लेकिन बाद में ऐसे सूबेदारगंज से चलाए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


सूबेदारगंज से आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का संचालन 20, 21, 22, 23, 24, 26, 27,28, 29 और 31 मार्च को होगा, जबकि आनंद विहार से यह ट्रेन 21, 22, 23, 24, 25, 27, 28, 29, 30 मार्च व एक अप्रैल को चलेगी। गाड़ी संख्या 04145 प्रयागराज जंक्शन से रात 9.30 बजे चलकर फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ रुकते हुए सुबह आठ बजे आनंद विहार पहुंचेंगी। इसी तरह आनंद विहार से इसका संचालन सुबह 9.30 बजे होगा, जो शाम 7.00 बजे सूबेदारगंज आएगी। 22 कोच की इस ट्रेन में एसी इकोनॉमी के नौ, स्लीपर के पांच, सामान्य श्रेणी के चार, एसी टू के दो एवं एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed