फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sub-Inspector Recruitment Exam 2025: Response sought regarding the changing of answers to disputed questions

दरोगा भर्ती परीक्षा 2025 : विवादित प्रश्नों के उत्तर बदलने पर जवाब तलब, 25 अगस्त को होगी सुनवाई

Sun, 09 Aug 2026 07:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Aug 2026 07:25 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड से दरोगा भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा में विवादित प्रश्नों के उत्तर बदलने और अभ्यर्थियों को आपत्ति का अवसर नहीं देने पर दो हफ्ते में जवाबी हलफनामा तलब किया है।

विज्ञापन
Sub-Inspector Recruitment Exam 2025: Response sought regarding the changing of answers to disputed questions
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड से दरोगा भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा में विवादित प्रश्नों के उत्तर बदलने और अभ्यर्थियों को आपत्ति का अवसर नहीं देने पर दो हफ्ते में जवाबी हलफनामा तलब किया है। यह आदेश न्यायमूर्ति मनीष कुमार निगम की अदालत ने कमलेश कुमार यादव व अन्य की याचिका पर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त को होगी।

विज्ञापन


बता दें कि दरोगा भर्ती का विज्ञापन 12 अगस्त 2025 को जारी किया गया था। भर्ती के लिए 15,75,760 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को दो-दो पालियों में आयोजित की गई। पुलिस भर्ती बोर्ड ने 23 मार्च को प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी करते हुए अभ्यर्थियों से 23 से 26 मार्च तक आपत्तियां मांगी थीं। इसके बाद कई प्रश्नों के उत्तर में बदलाव करते हुए 14 मई को अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई।
विज्ञापन


आरोप है कि अंतिम उत्तर कुंजी में बदले गए उत्तरों पर अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज कराने का कोई अवसर नहीं दिया गया। याचियों के अनुसार 14 मार्च की प्रथम पाली में पूछे गए दो प्रश्नों के उत्तर प्रारंभिक उत्तर कुंजी में प्रामाणिक साक्ष्यों के आधार पर सही माने गए थे, लेकिन अंतिम उत्तर कुंजी में उनके उत्तर बदल दिए गए। इन बदलावों से पहले अभ्यर्थियों से आपत्तियां नहीं मांगी गईं और उनके प्रत्यावेदनों पर भी विचार किए बिना अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed