फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students of muslim boarding adamant on the demand of opening hostel, siege of the secretary of the trust

Prayagraj News: हास्टल खोलने की मांग पर अड़े मुस्लिम बोर्डिंग के छात्र, ट्रस्ट के सचिव का घेराव

Sat, 11 Mar 2023 10:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Mar 2023 10:58 PM IST
सार

मुस्लिम बोर्डिंग हाउस के छात्र छात्रवासा खोले जाने की मांग पर अड़े हैं। इस मांग को लेकर शनिवार को उन्होंने कलेक्ट्रेट, कर्नलगंज थाना तथा हॉस्टल ट्रस्ट के सचिव का घेराव किया। छात्र देर रात तक थाने पर डटे रहे लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

विज्ञापन
Students of muslim boarding adamant on the demand of opening hostel, siege of the secretary of the trust
Prayagraj News : मुस्लिम हॉस्टल, इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुस्लिम बोर्डिंग हाउस के छात्र छात्रवासा खोले जाने की मांग पर अड़े हैं। इस मांग को लेकर शनिवार को उन्होंने कलेक्ट्रेट, कर्नलगंज थाना तथा हॉस्टल ट्रस्ट के सचिव का घेराव किया। छात्र देर रात तक थाने पर डटे रहे लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। अब वे रविवार को डीएम से फिर मिलने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन

शुक्रवार को वार्ता के दौरान जिला एवं छात्रावास प्रशासन ने छात्रों को सामान निकालने के लिए अवसर दिए जाने की बात कही थी। इसी सिलसिले में शनिवार को बड़ी संख्या में छात्र छात्रावास पहुंचे। उन्होंने अधीक्षक का घेराव भी किया। वे वैध छात्रों के लिए हॉस्टल के कमरे खोलने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि सोमवार से उनकी परीक्षा है। ऐसे में वे सामान लेकर कहां जाएंगे।

विज्ञापन

इन्हीं मांगों को लेकर छात्र अधीक्षक इरफान अहमद एवं हास्टल ट्रस्ट के सचिव बरकत अली को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए। वे डीएम से वार्ता की मांग कर रहे थे। हालांकि डीएम से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। वहां मौजूद अफसरों ने आश्वस्त किया किया कि रविवार को उनकी डीएम से मुलाकात कराई जाएगी लेकिन छात्र उसी समय समाधान की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच अधीक्षक एवं सचिव वहां से चले गए। इससे छात्रों की नाराजगी और बढ़ गई। इसके बाद छात्र काॅल्विन अस्पताल के पास स्थित सचिव के घर पर पहुंच गए और धरना देने लगे। उन्होंने सचिव और अधीक्षक का वहां घेराव किया। छात्र वहां पर देर शाम तक बैठे रहे।

सचिव ने जिला एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग के बिना छात्रावास खोले जाने पर असमर्थता जताई। इसके बाद रात में ही छात्र कर्नलगंज थाने पहुंच गए। उनके साथ अधीक्षक भी मौजूद रहे। छात्र करीब नौ बजे तक वहीं डटे रहे। इस दौरान पुलिस कर्मियों का कहना था कि उच्च अधिकारी ही इस बारे में निर्णय ले सकते हैं। थाने में समाधान निकलता न देख छात्र एक बार फिर कलेक्ट्रेट पहुंचे लेकिन वहां मुख्य गेट बंद था। इसके बाद वे वापस हो गए।

इस तरह से छात्रावास में खोले जाने की मांग को लेकर छात्र दिन भर आंदोलनरत रहे लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। छात्रों का कहना था कि वे रविवार को फिर से कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। यदि जल्द ही उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

छात्रों के हित में लिया जाएगा निर्णय

मुस्लिम बोर्डिंग हाउस के छात्रों के आंदोलन को देखते हुए डीएम संजय कुमार खत्री के निर्देश पर प्रशासन एवं पुलिस के अफसरों की बैठक हुई। इसमें छात्र हित में निर्णय लेेने के लिए कहा गया। हालांकि, वैध छात्रों को हॉस्टल में प्रवेश दिया जाएगा या नहीं इसे लेकर अफसर कुछ भी स्पष्ट तौर पर बोलने से बचते रहे। डीएम ने इतना जरूर कहा कि छात्रों का अहित नहीं होगा।

अलग-अलग स्थानों पर छात्रों ने ली शरण

विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू हैं। कई छात्रों का सोमवार को पेपर है। ऐसे में बड़ी संख्या में छात्र होली की छुट्टी के बाद आ गए हैं लेकिन हॉस्टल सील होने की वजह से वे भटकने के लिए मजबूर हैं। कई छात्रों ने जंक्शन तथा मुशाफिर खाना आदि स्थानों पर शरण ले रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed