फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Students and teachers will understand science in an interesting way in Padma Shri Prof. HC Verma's school

Prayagraj News: पद्मश्री प्रो. एचसी वर्मा की पाठशाला में विज्ञान को रोचक तरीके से समझेंगे छात्र और शिक्षक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Students and teachers will understand science in an interesting way in Padma Shri Prof. HC Verma's school
फिजिक्स के पर्याय पद्मश्री प्रो. एचसी वर्मा की पाठशाला सोमवार को अमर उजाला की ओर से मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रीतम दास मेहता प्रेक्षागृह में लगेगी। इसमें जिले के स्कूल-कॉलेजों के 800 से अधिक विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राएं और शिक्षक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

प्रो. एससी वर्मा की साइंस पाठशाला 10 बजे आरंभ होगी। इस विशिष्ट सेशन के अतिथि के तौर मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. वत्सला मिश्रा, इविवि के फिजिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. एनके उत्तम, जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह मौजूद होंगे।
विज्ञापन

साइंस जीवन में किस तरह प्रवेश करे, इसे लेकर प्रो. एसची वर्मा की यह पाठशाला हर छात्र और शिक्षक के लिए अहम होगी। प्रो. वर्मा विज्ञान को रोचक तरीके से समझाएंगे। यह पाठशाला नौवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं के लिए बेहद उपयोगी होगी। 12 बजे तक चलने वाली पाठशाला में नौ बजे तक पहुंचना अनिवार्य होगा। अपना स्थान सुनिश्चित करने के लिए क्यूआर कोड के माध्यम से जिले के तमाम स्कूल-कॉलेज अपना पंजीकरण करा चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed