{"_id":"5e14de588ebc3e87cc2f1f89","slug":"strike-today-in-protest-against-government-policies-allahabad-news-ald265089650","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की नीतियों के विरोध में आज हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की नीतियों के विरोध में आज हड़ताल
विज्ञापन
प्रयागराज। भारत और राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में ट्रेड यूनियनों तथा कई अन्य संगठनों की ओर से बुधवार को हड़ताल की घोषणा की गई है। इसमें केंद्रीय और राज्य कर्मियों की कई यूनियनें भी शामिल होंगी। ऐसे में कई दफ्तरों में तालाबंदी या काम प्रभावित रहने के आसार हैं। विभिन्न संस्थाओं की ओर से मंगलवार को सरकारी विभागों आदि स्थानोें पर सभाओं, गोष्ठियों का आयोजन कर हड़ताल को सफल बनाने की अपील भी की गई।
सीएए, एनआरसी वापस लेने, सरकारी संस्थाओं का निजीकरण बंद करने, रिक्त पदों पर भर्ती, पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की गई है। हड़ताल को 200 किसान तथा दो दर्जन से अधिक छात्र यूनियनों ने भी समर्थन किया है। ट्रेड यूनियन के नेताओं का दावा है कि 10 व्यापारी संगठनों ने भी हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की है। ऐसे में दुकानें भी बंद रहने की आशंका है।
हड़ताल के समर्थन में श्रमिक संगठनों की ओर से एजी ऑफिस तथा अन्य विभागों के कार्यालयों में पर्चे बांटे गए। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक में हड़ताल के समर्थन की घोषणा की गई। पदाधिकारियों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कर्मचारियों से बुधवार को लोक निर्माण विभाग कार्यालय पर जुटने की अपील की। बैठक में जिलाध्यक्ष विजयेंद्र प्रताप सिंह, घनश्याम पांडेय, मंडल अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, जमाल कमर आदि मौजूद रहे। आल इंडिया वर्कर्स कौंसिल के राधेश्याम यादव, कड़ेदीन यादव, हरिशंकर ओझा, वीरेंद्र कुमार भारतीया आदि ने भी हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की और इसे सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
निकलेगा मार्च, पीडब्ल्यूडी दफ्तर पर होगी सभा
हड़ताल के समर्थन में अपने-अपने कार्यालयों को बंद कराने के बाद कर्मचारी, श्रमिक, किसान, युवा, व्यापारी आदि पीडी टंडन पार्क पर जुटेंगे। एलआईसी के कर्मचारी नेता अविनाश मिश्र ने बताया कि वहां से दिन में एक बजे एजी ऑफिस तक मार्च निकाला जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों की ओर से लोक निर्माण विभाग कार्यालय पर केंद्रीय सभा की घोषणा की गई है। सभा के बाद जुलूस बनाकर वे कलक्ट्रेट जाएंगे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे।
बैंकों में रहेगी हड़ताल
सुधार की प्रक्रिया, निजीकरण का विरोध समेत अन्य मुद्दों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने भी बुधवार को हड़ताल की घोषणा की है। हड़ताल का आह्वान, एआईबीईए, एआईबीओए, बीईएफए, आईएनबीईएफ और आईएनबीओसी की ओर से किया गया है। ऐसे में एसबीआई को छोड़कर अन्य बैंकों में पूरी तरह से काम ठप रहने की आशंका है। हड़ताल के समर्थन में इलाहाबाद बैंक की सिविल लाइंस शाखा परिसर में कर्मचारियों ने सभा की और इसे सफल बनाने की अपील की। बैंक इंप्लाइज यूनियन के जिलाध्यक्ष मदनजी उपाध्याय का कहना है कि बुधवार को सभी शाखाओं में तालाबंदी रहेगी तथा कोई काम नहीं होगा।
एटक ने बनाई हड़ताल की रणनीति
प्रयागराज। अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक), राज्य कर्मचारी महासंघ समेत अन्य संगठनों की मंगलवार को हुई संयुक्त बैठक में बुधवार को प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति बनी। प्रतिनिधियाें ने दावा किया हड़ताल में पूरे देश में करोड़ों लोग शामिल होेंगे। बैठक में रामसागर, जवाहर लाल विश्वकर्मा, केएस दुबे, नसीम अंसारी, अनु सिंह, राज किशोर सिंह आदि मौजूद रहे।
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति की बैठक में भी हड़ताल की तैयारियों पर चर्चा हुई। एआईकेएससीसी के महासचिव डॉ.आशीष मित्तल ने कहा कि हड़ताल से केंद्र और राज्य सरकार को सोचने के लिए मजबूर करेगा। उन्होंने बताया कि जसरा मंडी में विरोध सभा आयोजित की जाएगी।
निजीकरण के विरोध में गरजे रेलकर्मी
प्रयागराज। निजीकरण और निगमीकरण के विरोध में रेल कर्मियाें ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन की ओर से मनाया जा रहा विरोध सप्ताह मंगलवार को संपन्न हुआ। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की नीति और मंशा पर सवाल उठाया। मंडल मंत्री शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने बुधवार को होने वाले हड़ताल का भी समर्थन किया। इसे सफल बनाने के लिए कर्मचारियाें ने जनसंपर्क किया। मंडल मंत्री गेट मीटिंग, प्रदर्शन की घोषण की। गोष्ठी में आरएन सिंह, अक्षयवर मिश्र, रमेश कुमार यादव, राजू प्रसाद, आरआर सिंह, एके सिंह, पंकज मालवीय आदि मौजूद रहे।
नारदर्न रेलवे में यूनियन की ओर से आयोजित गोष्ठी में भी सरकार की नीतियों का विरोध किया गया। वक्ताओं ने इसके खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन की बात कही। गोष्ठी को शाखा मंत्री चंद्रशेखर सोनी, सचिव अवधेश श्रीवास्तव, श्रीभगवान तिवारी, सुनीत मालवीय आदि ने संबोधित किया।