फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   street vendors will get financial help soon

स्ट्रीट वेंडरों को जल्द मिलेगी आर्थिक सहायता

Tue, 12 May 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
street vendors will get financial help soon
लॉक डाउन में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे स्ट्रीट वेंडरों (पटरी के दुकानदारों) को जल्द आ र्थिक मदद की राहत मिल सकती है। नगर निगम और डूडा के अफसरों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। परेशानी पंजीकृत वेंडरों में अधिकतर के प्रपत्रों में आधार और बैंक एकाउंट डिटेल अपटेड नहीं है।
विज्ञापन

नगर निगम ने करीब तीन साल पहले एक कंपनी से सर्वे कराकर स्ट्रीट वेंडरों को चिह्नित किया गया था। इन वेंडरों की सूची डूडा को दी गई थी। इसी सूची के आधार पर कंपनी ने सभी वेंडरों को लाल पर्ची जारी की थी। जिसके आधार पर वेंडरों को शहर में बनने वाले वेंडिंग जोनों में दुकानें आवंटित की जानी थीं, जो अभी तक नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

लॉक डाउन के दौरान गरीबों, मजदूरों, कुलियों और स्ट्रीट वेंडरों को आर्थिक सहायता के रूप में एक-एक हजार रुपये दिए जाने थे। निगम अफसरों का दावा है कि अब तक 25000 पात्रों का चयन कर सहायता राशि उनके खाते में भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी किश्त के साथ स्ट्रीट वेंडरों को भी सहायता देने के लिए सूची देखी गई तो पता चला कि वेंडरों के विवरण अधूरे हैं। किसी का आधार तो किसी का बैंक विवरण नहीं मिला। अब लोगों को फोन कर सूचनाओं को पूर्ण कराने को वाहट्स एप पर प्रपत्र मंगाए जा रहे हैं।

0 स्ट्रीट वेंडरों को आर्थिक सहायता देने पर जोर हैं। प्रपत्र मंगाकर विवरण पूर्ण कराए जा रहे हैं। अभी तक 1500 से अधिक वेंडरों के खाते में आर्थिक सहायता राशि भेजी जा चुकी है। औपचारिकताएं पूर्ण होने पर शेष वेंडरों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। 00 रवि रंजन, नगर आयुक्त, सीईओ स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed