फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   stf is in search of chandrma yadav and mayapati dubey

चंद्रमा यादव व मायापति दुबे की तलाश में एसटीएफ की दबशि

Thu, 25 Jun 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
stf is in search of chandrma yadav and mayapati dubey
एसटीएफ और पुलिस ने बुधवार को भी नकल माफिया चंद्रमा यादव और भदोही के मायापति दुबे की तलाश में कई जगह दबिश दी लेकिन दोनों नहीं मिले। पुलिस को चंद्रमा के कौशांबी में रहने वाले कुछ रिश्तेदारों के बारे में पता चला था कि वह उनके घर में हो सकता है। इस सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। लेकिन वह फरार है। चंद्रमा सिंह यादव और मायापति दुबे के राजनीतिक संबंधों के बारे में भी एसटीएफ जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसटीएफ सूत्रों ने बताया कि जिस तरह से मोबाइल बंद कर दोनों फरार हैं, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें कहीं बड़ी जगह शरण मिली हुई है। वह ना तो अपने घर वालों से बात कर रहे हैं, न ही रिश्तेदारों से। कई लोगों के नंबर सर्विलांस पर हैं। लेकिन पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। ऐसे में उनके राजनीतिक संबंधों की भी जांच की जा रही है कि वे कहां पनाह ले सकते हैं। एसटीएफ सूत्रों ने यह भी बताया कि अगर दोनों जल्दी में मिले तो उन पर इनाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed