फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Statement of accused of murder of engineer lodged in jail will be recorded, process of taking remand begins

Prayagraj : जेल में बंद इंजीनियर के हत्या आरोपियों का दर्ज होगा बयान, रिमांड लेने की कार्रवाई शुरू

Sun, 08 Jun 2025 03:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Jun 2025 03:07 PM IST
सार

कमांडर वर्क इंजीनियर सत्येंद्र नारायण मिश्रा के एयरफोर्स कैंपस स्थित सरकारी आवास में चोरी के प्रयास के मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। जल्द ही पूरामुफ्ती पुलिस नैनी जेल में बंद तीन आरोपियों सौरभ पासी, उसकी मां सुनीता और पिता शिवकुमार का बयान दर्ज करेगी।

विज्ञापन
Statement of accused of murder of engineer lodged in jail will be recorded, process of taking remand begins
सत्येंद्र नाथ मिश्रा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमांडर वर्क इंजीनियर सत्येंद्र नारायण मिश्रा के एयरफोर्स कैंपस स्थित सरकारी आवास में चोरी के प्रयास के मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। जल्द ही पूरामुफ्ती पुलिस नैनी जेल में बंद तीन आरोपियों सौरभ पासी, उसकी मां सुनीता और पिता शिवकुमार का बयान दर्ज करेगी। इसके बाद रिमांड लेने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


चोरी के प्रयास के मामले में इन तीनों समेत चार के खिलाफ एयरफोर्स के वारंट अफसर की एडज्यूटेंट अमरपाल सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जल्द ही विवेचक कोर्ट में अर्जी देकर जेल में बंद तीनों आरोपियों से पूछताछ की अनुमति मांगेंगे।
विज्ञापन


उधर, मामले के एक अन्य आरोपी समीर कुशवाहा की तलाश भी शुरू कर दी गई है। समीर पर आरोप है कि 13-14 मार्च की रात हुई वारदात में सौरभ के साथ वह भी शामिल था। पूरामुफ्ती थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया, विवेचना शुरू कर दी गई है। साक्ष्य और बयान दर्ज कराने की कार्रवाई जल्द ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के बाद उठे थे सवाल

इंजीनियर की हत्या के बाद इस मामले को लेकर सवाल खड़े हुए थे। सवाल यह था कि आवास में चोरी के प्रयास के मामले में शिकायत के बावजूद एफआईआर क्यों नहीं दर्ज कराई गई। प्रतिबंधित सैन्य क्षेत्र में बिना अनुमति के प्रवेश जैसा गंभीर मामला होने पर भी जिम्मेदारों ने चुप्पी क्यों साधे रखी। वायु सेना परिसर एक प्रतिबंधित क्षेत्र है, इसके बावजूद इन लोगों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए उक्त घटना हुई। ऐसे में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई करें। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शिकायत मिलने पर शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया, फिलहाल इस मामले में पुलिस अफसरों ने कुछ बताने से इन्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed