फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   state universitys undergraduate and graduate examinations can be heldd frome july 18

18 जुलाई से हो सकती हैं राज्य विश्विविद्यालय की स्नात्तक और परास्नातक परीक्षाएं

Fri, 15 May 2020 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
state universitys undergraduate and graduate examinations can be heldd frome july 18
परीक्षा देते छात्र-छात्राएं - फोटो : PTI
प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विवि में स्थगित की गई स्नातक अंतिम वर्ष और परास्नातक की एंड सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 जुलाई से शुरू कराए जाने की तैयारी है। अंतिम वर्ष की परीक्षाएं पूरी होने के बाद ही प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं शुरू कराईं जाएंगी। हालांकि, परीक्षा निर्धारित समय पर तभी शुरू कराई जाएंगी, जब लॉकडाउन को समाप्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


राज्य विवि के कार्यवाहक परीक्षा नियंत्रक प्रभाष द्विवेदी के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम तृतीय वर्ष और परास्नातक की एंड सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 जुलाई से प्रारंभ हो सकती हैं। लेकिन, परीक्षाएं लॉकडाउन खुलने की स्थिति में ही कराई जाएंगी। इसके अलावा मिड सेमेस्टर की आंतरिक मूल्यांकन की परीक्षाएं कक्षाओं में शिक्षक स्वयं कराएंगे। ये परीक्षाएं ग्रुप डिस्कशन, मौखिक, एसाइनमेंट और प्रैक्टिकल पर आधारित होंगी।
विज्ञापन


मार्कशीट कालेज राविवि को भेजेंगे। वहीं, अब तक बीए, बीएससी, बीकॉम के जितने पेपर हो चुके हैं, उनका मूल्यांकन छह जुलाई से शुरू कराया जा सकता है। स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा की तिथियों को लेकर फिलहल अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है, लेकिन तैयारी यही है कि स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षाएं कराए जाने के बाद प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं आयोजित की जाएं। इस बाबत एक प्रस्ताव शासन को भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed