{"_id":"5e88d4d98ebc3e769322284e","slug":"state-university-started-e-learning","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज राज्य विवि में भी शुरू हुई ई-लर्निंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज राज्य विवि में भी शुरू हुई ई-लर्निंग
Sun, 05 Apr 2020 12:11 AM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 05 Apr 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Sabakuch E learning
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुरू किया ‘ई-पाठशाला’ पोर्टल
- लॉक डाउन समाप्त होने के बाद दस दिनों में परीक्षा कार्यक्रम प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में भी ई-लर्निंग की शुरुआत कर दी गई है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर दस से अधिक पाठ्यक्रम अपलोड कर दिए गए हैं। लॉक डाउन में फंसे विद्यार्थी अब घर बैठे पढ़ाई कर सकेंगे। इसके अलावा व्हाटसएप ग्रुप एवं सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों से भी ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन की तैयारी है कि लॉक डाउन समाप्त होने के बाद दस दिनों के अंदर परीक्षा तिथि घोषित कर दी जाए।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पाठ्यक्रम और विषय अपलोड किए गए हैं। इसके तहत एमए शिक्षाशास्त्र द्वितीय सेमेस्टर, एमए समाजशास्त्र द्वितीय सेमेस्टर, बीएससी एग्रीकल्चर, बीएड, बीएससी पाठ्यक्रमों के विभिन्न विषय अपलोड किए गए हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ‘ई-पाठशाला’ नाम का पोर्टल शुरू किया गया है। जल्द ही अन्य विषयों के पाठ्यक्रम भी अपलोड किए जाएंगे। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने सभी सभी 664 संघटक महाविद्यालयों को ई-लर्निंग शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
इस निर्देश के बाद रामानंद सिंह महिला महाविद्यालय हंडिया, केपी उच्च शिक्षा संस्थान झलवा, नंदन महाविद्यालय कुंडा प्रतापगढ़, बायोवेद रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी एंड साइसेंज, डॉ. एएच रिजवी कॉलेज कारारी, कौशांबी समेत कई कॉलेजों ने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करा दी है। कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव का कहना है कि लॉक डाउन के कारण पीजी की कक्षाओं का संचालन प्रभावित हुआ है। इसी वजह से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करा दी गई है ताकि लॉक डाउन समाप्त होते ही सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू कराई जा सकें। कुलपति ने बताया लॉक डाउन खत्म होने के बाद दस दिनों के भीतर परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इविवि में केमेस्ट्री की ऑनलाइन पढ़ाई
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामेंद्र कुमार सिंह ने केमेस्ट्री के छात्र-छात्राओं के लिए ई-लर्निंग शुरू की है। वह एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ा रहे हैं। ई-लर्निंग के माध्यम से एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर के 34 छात्र-छात्राओं को सभी पाठ्य सामग्रियां उपलब्ध कराई गई हैं और उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है।