फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   State University convention to be held today

राज्य विवि का दीक्षांत समारोह आज

Mon, 11 Nov 2019 12:19 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
State University convention to be held today
State University convention to be held today
राज्यपाल और उच्च शिक्षा मंत्री भी होंगे शामिल
विज्ञापन

117 पदक, सवा लाख डिग्रियां की जाएंगी प्रदान
प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह 11 नवंबर को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन परिसर, सरस्वती हाईटेक सिटी नैनी में आयोजित किया जाएगा। समारोह में कुल 117 पद दिए जाएंगे। साथ ही तकरीबन लाख डिग्रियां दी जाएंगी।
राज्य विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहली बाद कुलपति पदक भी प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही कुलाधिपति पदक दिया जाएगा। इन दोनों पदकों समेत कुल 117 पदक दिए जाएंगे। इनमें स्नातक के छात्र-छात्राओं को 10 स्वर्ण, 10 रजत एवं 11 कांस्य और परास्नातक के छात्र-छात्राओं को 31 स्वर्ण, 27 रजत और 28 कांस्य पदक दिए जाएंगे। इसके साथ ही विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों के एक लाख 21 हजार 683 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम सोमवार सुबह दस बजे शुरू होगा और अतिथियों को सुबह नौ बजे तक अपना स्थान ग्रहण करना होगा।
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दीक्षांत समारोह की सभापति के रूप में शामिल होंगी जबकि उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा समारोह में मुख्य अतिथि और न्यायमूर्ति यतींद्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव करेंगी। राज्य विश्वविद्यालय के कुलगीत से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। राज्यपाल और कुलपति की ओर से मेडल बांटे जाएंगे। इस दौरान स्कूली बच्चों को स्कूल बैग का वितरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed