{"_id":"5c41d5dcbdec224e0121ca81","slug":"state-program-in-kumbh-mela-2019-prayagraj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मेले में इन 20 जगहों पर हो रहे हैं सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्नान के बाद जरुर उठाएं आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में इन 20 जगहों पर हो रहे हैं सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्नान के बाद जरुर उठाएं आनंद
Fri, 18 Jan 2019 07:05 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 18 Jan 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
kumbh
कुंभ मेले का आगाज हो चुका है, यहां हर पंडाल में भक्ति भाव का माहौल बना हुआ है। यह माहौल 35 दिन से अधिक चलेगा। ऐसे में लोग प्रयागनगरी में लोग देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी आ रहे हैं। अगर आप कुंभ में रुकने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको 20 ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपकी शाम बन जाएगी।
विज्ञापन
ये कलाकार तराई, अवध, बुंदेलखंड, पूर्वांचल, जनजातीय, रुहेलखंड, ब्रज क्षेत्र के लोक कलाकार अपनी प्रतिभा से श्रद्धालुओं का मनोरंजन कर रहे हैं। इनका कार्यक्रम पंडालों में दोपहर से देर रात तक चलता रहता है।
विज्ञापन
Trending Videos
यहां चल रहा है कार्यक्रम
ये सभी कार्यक्रम मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास, गऊघाट, प्रदर्शनी स्थल के निकट खाली स्थान पर, प्रयागराज बस स्टैंड के ठीक सामने, विश्वविद्यालय तिराहा, महिला डिग्री कॉलेज, दरभंगा चौराहे के कार्नर पर, झूंसी के निकट खाली स्थान पर, प्रोसी मिशन चौराहा, बालसन चौराहे के निकट खाली स्थान पर, प्रयाग जंक्शन चौराहा के सामने खाली स्थान पर, नैनी ब्रिज इन्फॉरमेशन सेंटर, अक्षयवट व लेटे हुए हनुमान मंदिर के निकट, लोक सेवा आयोग के पास स्थिति मंदिर के पास, केपी इंटर कॉलेज के चौराहे पर, किला चौराहे के कार्नर पर,केपीयूसी, बल्लभाचार्य मोड़, एपी कॉलेज के पास काली मंदिर, ट्रैफिक चौराहा, बहुगुणा चौराहा पर चल रहा है।