फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   State Agricultural Service recruitment came after four years, now waiting for the exam, recruitment is to be d

UPPSC : चार साल बाद आई राज्य कृषि सेवा भर्ती, अब परीक्षा का इंतजार, 268 पदों पर होनी है भर्ती

Fri, 31 May 2024 02:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 31 May 2024 02:26 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने राज्य कृषि सेवा के 268 पदों पर भर्ती के लिए 10 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी। आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई थी। यह परीक्षा आयोग की ओर से जारी वर्ष 2024 के कैलेंडर में शामिल नहीं थी, सो अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इसकी परीक्षा कब कराई जाएगी।

विज्ञापन
State Agricultural Service recruitment came after four years, now waiting for the exam, recruitment is to be d
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा-2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूरे हुए 20 दिन हो गए हैं। अभ्यर्थियों को अब परीक्षा तिथि घोषित होने का इंतजार है। यह भर्ती चार साल बाद होने जा रही है। इससे पहले वर्ष 2020 में इस भर्ती का विज्ञापन आया था।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने राज्य कृषि सेवा के 268 पदों पर भर्ती के लिए 10 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की थी। आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई थी। यह परीक्षा आयोग की ओर से जारी वर्ष 2024 के कैलेंडर में शामिल नहीं थी, सो अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इसकी परीक्षा कब कराई जाएगी।

विज्ञापन

इससे पूर्व वर्ष 2020 में इस भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। तब पहली बार अलग से परीक्षा कराई गई थी। 564 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में 461 अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया था और 103 पद अभ्यर्थियों द्वारा न्यूनतम दक्षता मानक अंक प्राप्त न कर पाने के कारण खाली रह गए थे। चार साल बाद राज्य कृषि सेवा के पदों पर फिर भर्ती होने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले राज्य कृषि सेवा के पदों पर पीसीएस परीक्षा के माध्यम से भर्ती होती थी। पीसीएस भर्ती के लिए हर साल विज्ञापन जारी होता है, ऐसे में राज्य कृषि सेवा के पदों पर भी नियमित रूप से भर्ती होती रहती थी बाद में राज्य कृषि सेवा का अलग संवर्ग बना दिया गया और अलग से परीक्षा आयोजित कराने का निर्णय लिया गया। अब चार साल बाद भर्ती होने जा रही है लेकिन परीक्षा तिथि को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

आयोग मार्च और अप्रैल में प्रस्तावित पांच परीक्षा स्थगित कर चुका है, जिसमें पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2024 भी शामिल है। वहीं, आरओ/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा भी निरस्त की जा चुकी है। आयोग की प्राथमिकता अब निरस्त और स्थगित की गई परीक्षाओं का आयोजन कराना है। ऐसे में राज्य कृषि सेवा परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed