फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   State Agricultural Service Examination on August 1, admit card issued

राज्य कृषि सेवा परीक्षा एक अगस्त को, प्रवेश पत्र जारी

Fri, 16 Jul 2021 08:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Jul 2021 08:39 PM IST
सार

  • 564 पदों पर भर्ती के लिए 73 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने किए हैं आवेदन
  • प्रयागराज, लखनऊ, गाजियाबाद के विभिन्न केंद्रों में होगी प्रारंभिक परीक्षा

विज्ञापन
State Agricultural Service Examination on August 1, admit card issued
प्रवेश पत्र 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

सम्मिलित राज्य कृषि सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2020 प्रयागराज, गाजियाबाद एवं लखनऊ के विभिन्न केंद्रों में एक अगस्त को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इस परीक्षा के तहत 564 पदों पर भर्ती के लिए 73470 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। 
विज्ञापन


सम्मिलित राज्य कृषि सेवा की प्रारंभिक परीक्षा पहले 30 मई को प्रस्तावित थी, लेकिन कोविड के कारण परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। इन पदों पर भर्ती पहले पीसीएस परीक्षा के तहत की जाती थी। इस बार पदों की संख्या काफी अधिक होने पर आयोग ने राज्य कृषि सेवा का अलग से गठन कर आवेदन मांग लिए। ऑनलाइन आवेदन सब्मिट करने की अंतिम तिथि 29 जनवरी 2021 और ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क बैंक में जमा करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2021 निर्धारित की गई थी। 
विज्ञापन


सम्मिलित राज्य कृषि सेवा परीक्षा तीन चरणों में होगी। इनमें प्रारंभिक एवं मुख्य (लिखित) परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है। हालांकि इंटरव्यू दो प्रकार के पदों पर चयन के लिए होगा, जबकि पांच अन्य प्रकार के पदों पर चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। विज्ञापन की शर्तों के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा में पदों की संख्या के मुकाबले 13 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया जाएगा, जबकि मुख्य परीक्षा में पदों की संख्या के मुकाबले दो गुना अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed