फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Stamps worth lakhs were stolen in buying and selling, administration confiscated the land

Prayagraj News: खरीद-फरोख्त में लाखों की स्टाम्प चोरी, प्रशासन ने कुर्क की जमीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Stamps worth lakhs were stolen in buying and selling, administration confiscated the land
झूंसी के शेरडीह गांव में कार्रवाई करती राजस्व टीम
इलाके की शेरडीह ग्राम पंचायत में करोड़ों की जमीन की खरीद-फरोख्त में लाखों रुपये स्टाम्प शुल्क चोरी का मामला सामने आया है। जौनपुर के मछली शहर की स्मार्ट विजन इन्फ्राटेक कंपनी यहां गांव में करोड़ों की जमीन खरीदकर प्लाॅटिंग कर रही थी।
विज्ञापन


जमीन का बैनामा कराने के दौरान लाखों रुपये की स्टाम्प शुल्क चोरी पकड़ी गई। शनिवार को थाना दिवस पर डीएम नवनीत सिंह चहल के आदेश पर फूलपुर तहसील की राजस्व टीम ने जमीन को कुर्क कर लिया। अब इस जमीन काे नीलाम किया जाएगा।
विज्ञापन


स्टाम्प शुल्क की चोरी के मामले में राजस्व विभाग छह साल से कंपनी के निदेशक को नोटिस भेज रहा था, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।फूलपुर तहसील की राजस्व टीम के मुताबिक, जौनपुर के सिपाह मुंगरा बादशाहपुर निवासी इमरान अख्तर स्मार्ट विजन इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड का निदेशक है। उसने वर्ष 2018 में शेरडीह गांव में प्लाॅटिंग के लिए 2.11 बीघा जमीन खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन की खरीद-फरोख्त में 37.46 लाख रुपये की स्टाम्प शुल्क की चोरी पकड़ी गई। नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर चोरी की रकम में प्रति माह डेढ़ प्रतिशत ब्याज निर्धारित किया गया। मौजूदा समय ब्याज को जोड़कर यह रकम 90 लाख रुपये पहुंच गई है। रकम अदा न करने पर डीएम ने जमीन को कुर्क करने का आदेश दिया था। वर्तमान में जमीन की कीमत 1.50 करोड़ रुपये आंकी गई है।

शनिवार को थाना दिवस पर फूलपुर तहसील के नायब तहसीलदार रवींद्र रावत, लेखपाल मनीष कुमार यादव और अखिलेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में राजस्व टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और जमीन को कुर्क किया। नायब तहसीलदार ने बताया कि अब जमीन की नीलामी की प्रक्रिया की जाएगी।



बीघे में खरीदी गई जमीन की वर्गगज में प्लाॅटिंग
जमीन का कारोबार करने वाली स्मार्ट विजन इन्फ्राटेक कंपनी शेरडीह के काश्तकारों से बीघे में जमीन खरीदकर वर्गगज मेंं प्लाॅटिंग रही थी। यानी कुछ लाख में खरीदी गई जमीन को वर्गगज में बेचकर करोड़ों रुपये कमाने की तैयारी थी। यहां पर सात से आठ लोगों ने 10 से 12 हजार वर्गगज में प्लाॅट खरीदकर चहारदीवारी भी बना रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed