{"_id":"61f6c9bf6850b104e92307ae","slug":"staff-selection-commission-shivam-pandey-got-all-india-9th-rank-in-ssc-je","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी चयन आयोग : एसएससी जेई में शिवम पांडेय को ऑल इंडिया 9वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी चयन आयोग : एसएससी जेई में शिवम पांडेय को ऑल इंडिया 9वीं रैंक
Sun, 30 Jan 2022 10:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:54 PM IST
सार
जेई भर्ती परीक्षा में सिविल, इलेक्ट्रिकल एवं मेकेनिकल की 1100 सीटों के लिए डिप्लोमा, बीटेक और एमटेक योग्यता रखने वाले लाखों अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें नैनी के रहने वाले शिवम पांडेय ने अखिल भारतीय स्तर पर 9वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
Prayagraj News : एसएससी जेई में चयनित शिवम पांडेय।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से कनिष्ठ अभियंता (जेई) भर्ती परीक्षा-2019 में प्रयागराज के शिवम पांडेय ने 9वीं रैंक हासिल की है। उनका चयन सिविल इंजीनियरिंग श्रेणी में हुआ है। इसके साथ ही प्रयागराज से बड़ी संख्या में मेधावियों का इस भर्ती परीक्षा में चयन हुआ है।
विज्ञापन
जेई भर्ती परीक्षा में सिविल, इलेक्ट्रिकल एवं मेकेनिकल की 1100 सीटों के लिए डिप्लोमा, बीटेक और एमटेक योग्यता रखने वाले लाखों अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें नैनी के रहने वाले शिवम पांडेय ने अखिल भारतीय स्तर पर 9वीं रैंक हासिल की है। शिवम के पिता रतन कुमार पांडेय प्रयागराज नगर निगम में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत हैं और मां शशि प्रभा पांडेय गृहणी हैं। शिवम का कहना है कि वह जेई की नौकरी के साथ सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी भी करेंगे।
विज्ञापन
शिवम ने बेथनी कॉन्वेंट से वर्ष 2014 में इटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद यूनाइटेड कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। वहीं, सलोरी में रहकर तैयारी करने वाले अमन सिंह को 54वीं एवं प्रदुम्न पांडे को 74वीं रैंक प्राप्त हुई।
विज्ञापन
इनके अलावा प्रताप बहादुर पटेल, नरेंद्र कुमार, उदयवीर, दिनेश कुमार, करन सिंह एवं चंद्र प्रकाश वर्मा ने भी एसएससी की जेई परीक्षा में सफलता अर्जित की है। पिछले साल गोविंदपुर कैलाशपुरी की रहने वाली छात्रा कविता त्रिपाठी ने आल इंडिया टॉप किया था।