फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   St Joseph's College in Junior Josef

जूनियर जोसफेस्ट में सेंट जोसफ कॉलेज का दबदबा

Sun, 29 Oct 2017 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 29 Oct 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
St Joseph's College in Junior Josef
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सेंट जोसफ कॉलेज में शनिवार को आयोजित जूनियर जोसफेस्ट कार्यक्रम में आयोजित अलग-अलग प्रतियोगिताओं के दौरान मेजबान कॉलेज का दबदबा रहा। जोसफेस्ट में सेंट जोसफ कॉलेज इलाहाबाद पहले, सेंट जोसफ स्कूल कौशाम्बी दूसरे एवं पतंजलि ऋषिकुल स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में कुल 13 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। भजन, सामूहिक गीत, सामूहिक नृत्य और एक्सट्रेम्पर प्रतियोगिता में सेंट जोसफ कॉलेज ने बाजी मारी। वहीं, फेस पेंटिंग में बेथनी कॉन्वेंट और स्पेल-बी प्रतियोगिता में पतंजलि ऋषिकुल विद्यालय अव्वल रहा। मुख्य अतिथि और उत्तर प्रदेश के एनसीसी टेक्निकल रेजीमेंट ट्रेनिंग ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज एंड पॉलिटेक्निकल के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जोस कुरियन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर रॉल्फी डिसूजा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन


इस दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में शिवांश मिश्र (सेंट जोसफ कॉनलेज), गौरव कुमार (सेंट जोसफ स्कूल कौशाम्बी) एवं अंशिका श्रीवास्तव (सेंट जोसफ स्कूल नैनी), भजन प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ कॉलेज इलाहाबाद, एमपीवीएम गंगा गुरुकुलम एवं सेंट एंथोनी कॉन्वेंट गर्ल्स प्राइमरी स्कूल, हिंदी सामूहिक गीत प्रतियोगिता में सेंट जोसफ कॉलेज इलाहाबाद, एमपीवीएम गंगा गुरुकुलम एवं सेंट जोसफ स्कूल कौशाम्बी, अंग्रेजी सामूहिक गीत प्रतियोगिता में सेंट जोसफ कॉलेज इलाहाबाद, बेथनी कॉन्वेंट स्कूल नैनी एवं क्राइस्ट ज्योति कॉन्वेंट स्कूल, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में सेंट जोसफ कॉलेज इलाहाबाद, बेथनी कॉन्वेंट स्कूल नैनी एवं सेंट जोसफ गर्ल्स विंग स्कूल, एक्ट्रेम्पर प्रतियोगिता में सेंट जोसफ कॉलेज इलाहाबाद (आदित्य मिश्र), सेंट जोसफ स्कूल कौशाम्बी (अमोल पाठक) एवं सेंट जोसफ स्कूल नैनी (शाहीन अली), सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में संव्रित कुमार बरनवाल, संकल्प पांडेय (सेंट जोसफ कॉलेज इलाहाबाद) एवं अर्श अर्नव (एमपीवीएम गंगा गुरुकुलम) क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


इसी तरह इंग्लिश राइटिंग प्रतियोगिता में कार्तिकेय द्विवेदी (सेंट जोसफ कॉलेज इलाहबाद), अपेक्षा मोदनवाल (सेट जोसफ स्कूल कौशाम्बी) एवं वंशिका (सेंट एंथोनी कॉन्वेंट स्कूल), फ्रेश फूल प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ कॉलेज इलाहाबाद, सेंट जोसफ कॉलेज कौशाम्बी एवं क्राइस्ट ज्योति कॉन्वेंट स्कूल, फेस पेंटिंग प्रतियोगिता में बेथनी कॉन्वेंट स्कूल, सेंट जोसफ कॉलेज इलाहाबाद एवं पतंजलि ऋषिकुल स्कूल और स्पेल-बी प्रतियोगिता में पतंजलि ऋषिकुल स्कूल, सेंट जोसफ कॉलेज इलाहाबाद एवं एमपीवीएम गंगा गुरुकुलम क्रमश: पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। इससे पूर्व फादर टाइटर लोबो और फादर जैकब बोना ने फूलों का गुलदस्ता देकर अतिथियों का स्वागत किया। जूनियर विभाग के कप्तान श्रेष्ठ सबास्टियन ने भी अंतिथियों का स्वागत किया। स्कूल से आए कप्तानों और उप कप्तानों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य फादर रॉल्फी डिसूजा ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed