फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SSC: Recruitment for 3073 Sub Inspector posts in Delhi Police, exam likely in November and December

SSC : दिल्ली पुलिस में उप निरीक्षक के 3073 पदों पर होगी भर्ती, परीक्षा नवंबर व दिसंबर में संभावित

Sat, 27 Sep 2025 06:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Sep 2025 06:06 PM IST
सार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस में उप निरीक्षक के 3073 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। भर्ती महिला और पुरुषों दोनों वर्ग में होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 16 अक्तूबर है। फीस 17 सितंबर तक जमा होगी।

विज्ञापन
SSC: Recruitment for 3073 Sub Inspector posts in Delhi Police, exam likely in November and December
दिल्ली पुलिस भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस में उप निरीक्षक के 3073 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। भर्ती महिला और पुरुषों दोनों वर्ग में होगी। आवेदन की आखिरी तारीख 16 अक्तूबर है। फीस 17 सितंबर तक जमा होगी। अभ्यर्थी 24 से 26 अक्तूबर के बीच फार्म में संशोधन कर सकेंगे। वस्तुनिष्ठ आधारित परीक्षा नवंबर एवं दिसंबर में संभावित है।

विज्ञापन


आयोग की ओर से उप निरीक्षक (विशेष तैनाती) के 212 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें से 70 पद महिलाओं के लिए हैं। वहीं, उप निरीक्षक जनरल ड्यूटी के 2861 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनमें 210 पद महिलाओं के लिए हैं। वहीं, 2651 पद पुरुषों के लिए हैं।
विज्ञापन

लिखित परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। दोनों ही प्रश्न पत्रों में 200-200 सवाल होंगे और गलत जवाब पर 0.25 अंक काट लिए जाएंगे।

असिस्टेंट ग्रेड भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

एसएससी ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर एवं असिस्टेंट ग्रेड भर्ती 2022, 2023 एवं 2024 परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। श्रेणीवार कटऑफ भी जारी कर दिए गए हैं। इन भर्तियों के लिए 15 जून को परीक्षा कराई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed