SSC News : अनुवादक भर्ती का प्रवेश पत्र और एमटीएस की अंतिम उत्तर कुंजी जारी
एसएससी ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और हवलदार (सीबीआइएन-सीबीएन) भर्ती परीक्षा- 2023 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा के सफल और असफल अभ्यर्थी पांच जनवरी तक उत्तर कुंजी देख सकेंगे।
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से मध्य क्षेत्र कार्यालय की वेबसाइट पर अनुवादक भर्ती के टीयर -2 की परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया। परीक्षा 31 दिसंबर को यूपी और बिहार के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होगी। 307 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 22 अगस्त से शुरू हुई थी। परीक्षा के पेपर वन का आयोजन 16 अक्तूबर को हुई थी। इसमें 2274 अभ्यर्थी सफल हुए थे। यह अभ्यर्थी अब टीयर- 2 परीक्षा में शामिल होंगे। यह दो घंटे की लिखित परीक्षा होगी। इसमें हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद करना होगा। इसके अलावा निबंध लेखन का परीक्षण होगा।
एमटीएस की अंतिम उत्तर कुंजी जारी
एसएससी ने मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और हवलदार (सीबीआइएन-सीबीएन) भर्ती परीक्षा- 2023 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा के सफल और असफल अभ्यर्थी पांच जनवरी तक उत्तर कुंजी देख सकेंगे। इसके अलावा पंजीकरण नंबर के जरिए प्राप्तांक 10 जनवरी तक देखा जा सकता है। इस परीक्षा का परिणाम 18 दिसंबर को जारी किया गया था। इसमें 1786 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन हुआ था।