{"_id":"6a3d92b2fb7574d4830fe1b7","slug":"ssc-detailed-notification-released-for-aso-and-ldce-2025-allahabad-news-c-3-ald1034-914987-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएससी : एएसओ और एलडीसीई-2025 के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएससी : एएसओ और एलडीसीई-2025 के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी
Fri, 26 Jun 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (एएसओ) और असिस्टेंट ग्रेड लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (एलडीसीई)-2025 के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। यह विभागीय परीक्षा केंद्रीय सचिवालय सेवा (सीएसएस) और विदेश मंत्रालय (कैडर सेल) में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर व असिस्टेंट ग्रेड के पदों पर चयन सूची में शामिल करने के लिए होगी।
आयोग ने बृहस्पतिवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जुलाई निर्धारित की गई है। परीक्षा अगस्त में दिल्ली-एनसीआर में होगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को एसएससी की नई वेबसाइट पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
आवेदन जमा करने के बाद उसकी सत्यापित हार्ड कॉपी आवश्यक दस्तावेज सहित संबंधित विभागाध्यक्ष के माध्यम से एसएससी के उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय भेजनी होगी। यह प्रति 23 जुलाई तक आयोग को प्राप्त हो जानी चाहिए। इसमें कंप्यूटर आधारित दो प्रश्नपत्र होंगे जिनमें प्रत्येक 150 अंकों का रहेगा। प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार और प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।