फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SRN hospital administration kept searching for patient Hiravati the whole day

Prayagraj News: मरीज हीरावती को पूरे दिन खोजता रहा एसआरएन अस्पताल प्रशासन

Fri, 04 Jul 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 04 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
SRN hospital administration kept searching for patient Hiravati the whole day
प्रयागराज। जौनपुर की मुंगरा बादशाहपुर निवासी दिव्यांग मरीज हीरावती को खोजने में स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय प्रशासन दिनभर लगा रहा। खुद मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेने के बाद एसआरएन अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने तत्काल मरीज हीरावती के संबंध में जानकारी मांगी। इसके बाद एसआरएन अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह ने सभी विभागों के अध्यक्ष, कन्सल्टेंट से संपर्क करके मरीज के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने एमआरआई विभाग में भी मरीज के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

एमआरआई विभाग में बताया गया कि इस नाम का कोई भी मरीज उनके यहां जांच कराने के लिए नहीं आया। इस दौरान बताया गया कि पूरे बिल्डिंग के वार्डों में भी हीरावती नाम से कोई भी मरीज भर्ती नहीं हुई। इस बीच हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि उनकी ओपीडी में इस नाम की एक मरीज आई थी। फिलहाल पूरे दिन खोजबीन के बाद मरीज के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को जौनपुर जिले की मुंगरा बादशाहपुर निवासी मरीज हीरावती को उनका बेटा राहुल स्ट्रेचर न मिलने की स्थिति में गोद में उठाकर अस्पताल परिसर में भटकता रहा। उस दौरान राहुल ने बताया था कि शनिवार को उसने अपनी मां हीरावती को पुरानी बिल्डिंग के वार्ड नम्बर दो में भर्ती किया था। इसके अलावा एमआरआई के लिए उसे भटकना पड़ा। वहीं स्ट्रेचर भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल प्राचार्य डॉ. वीके पांडेय ने पूरे अस्पताल प्रशासन को हिदायत दी है, कि इस प्रकार की लापरवाही भविष्य में सामने आई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मरीज को अस्पताल में मौजूद सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed