फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP workers threw eggs and tomatoes at UP Health Minister Siddharth Nath residence

स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ के घर पर सपा कार्यकर्ताओं ने फेंके टमाटर और अंडे

Sun, 13 Aug 2017 11:46 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Sun, 13 Aug 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
SP workers threw eggs and tomatoes at UP Health Minister Siddharth Nath residence
स्वास्थ्य मंत्री के घर पर हमला
गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 50 से अधिक मासूमों की मौत पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के बयान की चौतरफा आलोचना हो रही है। इससे नाराज सपा से जुड़े छात्रों ने रविवार को मंत्री के राजापुर स्थित आवास पर टमाटर और अंडे फेंके। इसके पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया। मंत्री के आवास पर हंगामे की सूचना के बाद बाहर पुलिस और पीएसी की तैनाती कर दी गई है। 
विज्ञापन
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शनिवार को कहा था कि ‘गोरखपुर में तो हर वर्ष अगस्त में बच्चों की मौत होती है’। इसके बाद मंत्री की चौतरफा निंदा होने लगी थी। सपा से जुड़े छात्र रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे मंत्री के आवास पर पहुंचे। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री पर बच्चों की मौत पर आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाते हुए उनके घर पर टमाटर और अंडे फेंके। इस दौरान उनका इस्तीफा भी मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्तीफा न देने पर आरपार की लड़ाई की चेतावनी भी दी। हालांकि, उस दौरान मंत्री घर पर नहीं थे। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक छात्र वहां से निकल गए। इसके पहले जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने हसीब अहमद के नेतृत्व में स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव किया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मंत्री से इस्तीफे की मांग की। 


स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका 
इलाहाबाद में ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) ने रविवार को स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का पुतला फूंका। इस दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत पर दिए गए स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर नाराजगी जताई। इस मामले में प्रदेश सरकार पर लीपापोती करने का आरोप मढ़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed