{"_id":"5f441107936b8c04911ce108","slug":"sp-keeps-its-traditional-vote-in-prayagraj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में सपा की अपने परंपरागत वोट पर रही नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में सपा की अपने परंपरागत वोट पर रही नजर
Tue, 25 Aug 2020 12:42 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news: sandeep yadav
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में हार का सामना करने वाली समाजवादी पार्टी की नजर एक बार फिर अपने परंपरागत पिछड़ों और मुस्लिम वोट बैंक पर है। इसकी झलक सोमवार को जारी पदाधिकारियों की सूची में भी दिखी।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से जिलाध्यक्ष के अलावा दो उपाध्यक्ष और महामंत्री के नाम की भी घोषणा की गई है। सभी चारों पदाधिकारी पिछड़ी जाति से हैं। वहीं महानगर में इफ्तेखार हुसैन के रूप में पार्टी ने मुस्लिम चेहरे को आगे किया है। पार्टी ने युवाओं को भी खास तवज्जो दी है। महामंत्री संदीप पटेल और उपाध्यक्ष अनिल यादव पार्टी में युवाओं का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
prayagraj news : Iftekhar
- फोटो : prayagraj
पार्टी की ओर से सोमवार को जारी सूची में प्रयागराज अकेला जिला है जहां अध्यक्ष के साथ दो उपाध्यक्ष और महामंत्री के नाम की घोषणा की गई है। इसके माध्यम से पार्टी ने गुटबाजी दबाने की कोशिश की है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार ऐसा पूर्व में एक-दो बार ही हुआ है जब शीर्ष नेतृत्व ने अध्यक्ष के अलावा अन्य पदाधिकारियों के नाम की भी घोषणा की हो। आमतौर पर कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों तथा सदस्यों की तरह उपाध्यक्ष एवं महामंत्री के चयन का अधिकार अध्यक्ष के पास ही रहा है। यहां भी महानगर के लिए सिर्फ अध्यक्ष की घोषणा की गई है।