फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SP angry over Udaybhan's release, announces struggle from road to house

Prayagraj : उदयभान की रिहाई पर भड़के सपाई, सड़क से सदन तक संघर्ष का एलान

Sat, 27 Jul 2024 01:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Jul 2024 01:36 PM IST
सार

नेताओं ने कहा कि पार्टी सड़क से लेकर सदन तक अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ संघर्ष और अधिक तेज करेगी। इस दौरान जिले में बढ़ रहे अपराध, किसानों की समस्याओं, स्कूलों में फीस वृद्धि और महिलाओं की असुरक्षा के मुद्दे पर भी चिंता जताई।

विज्ञापन
SP angry over Udaybhan's release, announces struggle from road to house
विधायक विजमा यादव और पूर्व विधायक उदयभान करवरिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक उदयभान करवरिया को जेल से रिहा किए जाने की निंदा की है। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के राज में अपराधियों को सजा देने के बजाय माफी दी जा रही है। पार्टी नेताओं ने इसे लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करने का एलान किया।

विज्ञापन






विज्ञापन






सपा कार्यालय में एकत्र हुए सपा नेताओं ने कहा कि पूर्व विधायक जवाहर सिंह यादव की दिनदहाड़े हत्या की गई। न्यायालय ने उदयभान को उम्र कैद की सजा सुनाई, लेकिन उन्हें अब रिहा कर दिया गया है। सपा गंगापार अध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, यमुनापार अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने भाजपा सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं ने कहा कि पार्टी सड़क से लेकर सदन तक अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ संघर्ष और अधिक तेज करेगी। इस दौरान जिले में बढ़ रहे अपराध, किसानों की समस्याओं, स्कूलों में फीस वृद्धि और महिलाओं की असुरक्षा के मुद्दे पर भी चिंता जताई। इस अवसर पर विधायक विजमा यादव, डॉ. संग्राम सिंह यादव, हाकिम लाल बिन्द, पंधारी यादव, अमरनाथ सिंह मौर्य, राजू पासी, रविन्द्र यादव, महावीर यादव, राम अवध पाल, वजीर खान, प्रेम चंद्र कुशवाहा और असगर अली मौजूद रहे।

सपा विधायक विजमा यादव ने कहा- उदयभान करवरिया की रिहाई के खिलाफ जरूरत पड़ी तो जाऊंगी सुप्रीम कोर्ट

भाजपा के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया की नैनी जेल से रिहाई को प्रतापपुर से सपा विधायक विजमा यादव ने अनुचित बताया है। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही इस निर्णय को हाईकोर्ट में चुनौती देंगी। कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह सुप्रीम कोर्ट जाने में भी पीछे नहीं हटेंगी। विजमा ने कहा कि यह मामला अभी हाईकोर्ट में लंबित है। इसके बावजूद सरकार ने पूर्व विधायक का रिहा कर दिया। कहा कि उनके पति जवाहर यादव उर्फ जवाहर पंडित की दिन दहाड़े हत्या कर दी गई थी। उदयभान उसमें आरोपी है। फिर भी सरकार ने उन्हें रिहा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed