फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sound barrier work started on Alopibagh flyover and Begum Bazar railway bridge.

Prayagraj : अलोपीबाग फ्लाईओवर व बेगम बाजार रेलवे पुल शुरू हुआ साउंड बैरियर का काम

Mon, 02 Dec 2024 02:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Dec 2024 02:31 PM IST
सार

प्रयोग के तहत सबसे पहले साउंड बैरियर बक्शी बांध पुल पर लगाए गए थे। पूरे प्रदेश का यह पहला पुल था जिस पर साउंड बैरियर लगा हो। प्रयोग सफल होने पर जिले के सभी आरओबी और फ्लाईओवर पर इसे लगाने की योजना बनाई गई। रविवार को बेगम बाजार रेलवे पुल के एक हिस्से में आधे से ज्यादा साउंड बैरियर लगाने का काम पूरा हो गया है।

विज्ञापन
Sound barrier work started on Alopibagh flyover and Begum Bazar railway bridge.
अलोपीबाग में निर्माणाधीन पुल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अलोपीबाग फ्लाईओवर और बेगम बाजार रेलवे पुल में साउंड बैरियर लगाने का काम शुरू हो गया। बेगम बाजार रेलवे पुल पर 60 लाख की लागत से इसे लगाया जा रहा है। जबकि, अलोपीबाग नए और पुराने फ्लाईओवर के एक-एक हिस्से में साउंड बैरियर लगाए जा रहे हैं। ताकि वाहनों की आवाज बाहर न जा सके। अगले पांच दिनों में अलोपीबाग फ्लाईओवर के शुरू होने की उम्मीद है। इसका काम अंतिम दौर में है।

विज्ञापन

प्रयोग के तहत सबसे पहले साउंड बैरियर बक्शी बांध पुल पर लगाए गए थे। पूरे प्रदेश का यह पहला पुल था जिस पर साउंड बैरियर लगा हो। प्रयोग सफल होने पर जिले के सभी आरओबी और फ्लाईओवर पर इसे लगाने की योजना बनाई गई। रविवार को बेगम बाजार रेलवे पुल के एक हिस्से में आधे से ज्यादा साउंड बैरियर लगाने का काम पूरा हो गया है।

विज्ञापन

मुंबई व बंगलूरू आए हैं साउंड बैरियर

जपनद के रेलवे पुल व फ्लाईओवर में लग रहे साउंड बैरियर मुंबई और बंगलूरू से लाए गए हैं। करीब डेढ़ मीटर ऊंचे साउंड बैरियर सफेद, आसमनी, भगवा व लाल रंग के हैं। एयरफोर्स के रंग आसमानी व सफेद का इस्तेमाल बेगम बाजार रेलवे पुल पर किया जा रहा है। इसके अलावा अलोपीबाग फ्लाईओवर पर भगवा रंग के बैरियर लग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेगम बाजार रेलवे पुल व अलोपीबाग फ्लाईओवर पर साउंड बैरियर लगाने के काम किया जा रहा है। इनके लगने से लोगों को पुल का शोर नहीं सुनाई देगा, जिससे ध्वनि प्रदूषण से राहत मिलेगी। - मनोज अग्रवाल, मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed